टेलिकॉम मार्केट में सस्ते का वॉर जारी है। JIO और Airtel के बाद अब Idea ने भी अपने यूजर्स के लिए सस्ता प्लान लॉन्च कर दिया है। अब इस प्लान में यूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग मिलेगी। इसके अलावा 1GB डेटा भी मिलेगा। इस प्लान की वैधता 28 दिन की है। इसमें 28 दिन के लिए कुल 1GB डेटा दिया जा रहा है। इस प्लान की कीमत 149 रुपए है। आइडिया ने हाल ही में अपने कई प्लान में डेटा की लिमिट को बढ़ा दिया था। अब आइडिया अपने प्लान्स में 40% एक्सट्रा डेटा दे रही है। आइडिया के 199 रुपए के प्लान में अब रोजाना 1.4GB हाई स्पीड दिया जा रहा है। इसके अलावा अनलिमेटड कॉलिंग भी दी जा रही है। इसमें अब कुल 39GB डेटा मिलेगा। इसकी वैधता 28 दिन की है। पहले इसमें रोजाना 1GB डेटा मिलता था। अब Idea के 449 रुपए के प्लान में यूजर्स को रोजाना 1.4GB हाई स्पीड का डेटा मिल रहा है, साथ ही अनलिमेटड कॉलिंग भी मिल रही है। इसमें अब कुल 114GB डेटा मिलेगा। इसकी वैधता 82 दिन की है। अब 509 रुपए के प्लान में यूजर्स को रोजाना हाई स्पीड का 1.4GB डेटा दिया जा रहा है, साथ ही अनलिमेटड कॉलिंग की सुविधा भी मिलेगी। इसमें अब कुल 126GB डेटा मिलेगा। इसकी वैधता 90 दिन की है।

JIO के 149 रुपए के प्लान में यूजर्स को अब रोजाना हाई स्पीड का 1.5GB डेटा दिया जा रहा है। इसमें अनलिमिटेड कॉलिंग भी दी जा रही है। इसकी वैधता 28 दिन की है। इस प्लान में कुल 42 GB डेटा दिया जा रहा है। इसके अलावा इसमें जियो ऐप्स का सब्सक्रिप्शन फ्री दिया जा रहा है। Airtel के 149 रुपए के प्लान में यूजर को हाई स्पीड का रोजाना 1GB डेटा दिया जा रहा है। इसके अलावा इसमें अनलिमिटेड कॉलिंग भी दी जा रही है। इस प्लान की वैधता 28 दिन की है। इसमें एयरटेल टीवी आदि ऐप्स का सब्सक्रिप्शन फ्री दिया जा रहा है।

Airtel के 199 रुपए के प्लान में यूजर्स को अब रोजना 1.4GB हाई स्पीड डेटा मिल रहा है। इसके अलावा अनलिमिटेड कॉलिंग भी फ्री दी जा रही है। इस प्लान की वैधता 28 दिन की है। जियो के 349 रुपए के प्लान में यूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ रोजाना हाई स्पीड का 1.5GB डेटा मिलेगा इसकी वैधता 70 दिन की है। मतलब इस प्लान में कुल 105GB डेटा मिलेगा।