Passport Seva Portal:पासपोर्ट सेवा पोर्टल अगले 5 दिनों के लिए काम नहीं करेगा। जी हां, आज यानी 29 अगस्त से पासपोर्ट सेवा पोर्टल की सेवाएं उपलब्ध नहीं होंगी। आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक, आज सुबह 8 बजे से Passport Seva Portal का टेक्निकल मेंटेनेंस शुरू हो गया है। जिसके चलते यह पोर्टल 2 सितंबर 2024 को सुबह 6 बजे तक काम नहीं करेगा।

मेंटेनेंस के दौरान पासपोर्ट सेवा पोर्टल सभी नागरिकों और संबंधित अथॉरिटीज जैसे MEA, RPO, BOI, ISP, DoP और पुलिस डिपार्टमेंट्स के लिए उपलब्ध नहीं होगा।

Live Updates: 47वीं एजीएम से पहले रिलायंस के शेयरों में तेजी, आ सकता है सस्ता जियो फोन 5जी

अपॉइन्टमेंट्स को किया जाएगा रीशेड्यूल

बता दें कि 30 अगस्त 2024 को जिन लोगों का अपॉइन्टमेंट पहले से शेड्यूल है, उन्हें अब रीशेड्यूल किया जाएगा। और आवेदकों को पासपोर्ट सेवा पोर्टल की तरफ से अपडेटेड जानकारी दी जाएगी।

बता दें कि पासपोर्ट सेवा पोर्टल पर नया पासपोर्ट बनवाने या पुराने को रिन्यू करवाने के लिए देशभर के नागरिक आवेदन करते हैं। और इसी पोर्टल पर पासपोर्ट सेवा केंद्र पर अपॉइन्टमेंट भी शेड्यूल करवाए जाते हैं।

बता दें कि इस मेन्टेनेंस के जरिए, डिपार्टमेंट का इरादा सिस्टम परफॉर्मेंस को सुधारने के साथ पहले से बेहतर यूजर एक्सपीरियंस देना है।

passport seva down