OPPO Mobile phone under Rs 15000: एंड्रॉयड स्मार्टफोन के सेगमेंट में वैसे तो बहुत से विकल्प मौजूद हैं लेकिन कई बार हम किसी खास ब्रांड के स्मार्टफोन को ज्यादा पसंद करते हैं। अगर आपको ओप्पो के स्मार्टफोन पसंद आते हैं तो आज हम आपको बताने जा रहे हैं ओप्पो के मोबाइल फोन के बारे में।
ओप्पो के ये 15,000 रुपये से सस्ते स्मार्टफोन फ्लिपकार्ट, अमेजन और चुनिंदा रिटेल स्टोर पर उपलब्ध हैं। इस सेगमेंट में आपको OPPO A12, OPPO A15s, OPPO A31, OPPO A53, OPPO A33, Oppo A15s स्मार्टफोन देखने को मिलेंगे। आइये जानते हैं इनकी कीमत, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन के बारे में।
OPPO A12 की कीमत, फीचर्स स्पेसिफिकेशन
ओप्पो का यह स्मार्टफोन फ्लिपकार्ट पर मौजूद है और इसकी कीमत 8990 रुपये है। इस मोबाइल फोन में 6.22 इंच का एचडी प्लस डिस्प्ले दिया गया है। साथ ही इसमें 13+2 मेगापिक्सल का कैमरा दिया है। सेल्फी के लिए इसमें 5 मेगापिक्सल का कैमरा है।
OPPO A12 feature specifications
Model | Display | Ram | Storage | battery | Rear camera |
OPPO A12 | 6.22 HD+ | 4GB | 64GB | 4230mah | 13+2MP |
OPPO A31 की कीमत, फीचर्स स्पेसिफिकेशन
ओप्पो ए31 को फ्लिपकार्ट से 11,100 रुपये में खरीदा जा सकता है। इस फोन में 4जीबी रैम और 64जीबी इंटरनल स्टोरेज मिलती है। साथ ही इसमें 6.5 इंच का एचडी प्लस डिस्प्ले दिया गया है। यह पोन 4230 एमएएच की बैटरी के साथ आता है और िसमें मीडियाटेक हेलियो पी 35 ऑक्टाकोर प्रोसेसर दिया है।
OPPO A31 price feature specifications
Model | Display | Ram | Storage | battery | Rear camera |
OPPO A31 | 6.5 HD+ | 4 | 64 | 4230 mah | 12+2+2MP |
OPPO A53 की कीमत, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन
ओप्पो का यह स्मार्टफोन फ्लिपकार्ट पर 12900 रुपये में उपलब्ध है। इस कीमत में 4जीबी रैम और 64जीबी इंटरनल स्टोरेज देखने को मिलती है। साथ ही यह फोन 6.5 इंच के एचडी प्लस के साथ आता है। इस फोन में 13+2+2 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया है। जबकि 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया है।
OPPO A53 feature specifications
Model | Display | Ram | Storage | battery | Rear camera |
OPPO A53 | 6.5 inch | 4Gb | 64GB | 5000mAh | 13+2+2 |
OPPO A33 की कीमत, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन
ओप्पो का यह स्मार्टफोन फ्लिपकार्ट 10999 रुपये में मौजूद है। इस फोन में 3जीबी रैम और 32जीबी इंटरनल स्टोरेज दी गई है। साथ ही इसमें 256जीबी का एसडी कार्ड मिलेगा। यह फोन 5000 एमएएच की बैटरी और 18 वाट के फास्ट चार्जिंग के साथ आता है। इस फोन में पंच होल दिया है, जो 18 वाट के फास्ट चार्जिंग के साथ आता है।
OPPO A33 Feature Specifications
Model | Display | Ram | Storage | battery | Rear camera |
OPPO A33 | 6.5 HD+ | 3GB | 32GB | 5000 mah | 13+2+2MP |
ओप्पो ए15एस की कीमत, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन
ओप्पो का यह स्मार्टफोन 11064 रुपये में उपलब्ध है, जिसमें 4जीबी रैम और 64जीबी इंटरनल स्टोरेज मिलती है। इसके बैक पैनल पर एआई ट्रिपल बैक कैमरा है, जिसमें प्राइमरी कैमरा 13 मेगापिक्सल का है। यह फोन 4230 एमएएच की बैटरी के साथ आता है।
OPPO A15s Feature Specifications
Model | Display | Ram | Storage | battery | Rear camera |
OPPO A15s | 6.52 inch | 4GB | 64GB | 4230 mAh | AI Triple camer 13MP |