Oppo Find N3 Flip स्मार्टफोन को भारत में गुरुवार (12 अक्टूबर) को भारत में लॉन्च किया जाएगा। लेकिन लॉन्च से पहले ओप्पो के इस फ्लिप फोन की कीमत भारत में लीक हो गई है। इस फ्लैगशिप फोल्डेबल स्मार्टफोन को चीन में अगस्त 2023 में लॉन्च किया जा चुका है। ओप्पो फाइंड एन3 फ्लिप के चीनी वेरियंट में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9200 प्रोसेसर, 4300mAh बैटरी और 44W वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है। भारत में Oppo के इस फोन की भारत में होने वाली कीमत अब लॉन्च से पहले लीक हो गई है। जानिए ओप्पो के इस अपकमिंग फ्लिप फोन की कीमत व फीचर्स के बारे में विस्तार से…
Oppo Find N3 Flip कीमत लीक
टिप्स्टर अभिषेक यादव ने ओप्पो फाइंड एन फ्लिप से जुड़ी जानकारी X (Twitter) पर एक पोस्ट करके दी। ट्वीट में यादव ने दावा किया कि Oppo Find N3 Flip में 12 जीबी रैम और 256GB इनबिल्ट स्टोरेज दी जाएगी। लीक में दावा किया गया है कि इस वेरियंट का दाम भारत में 94,999 रुपये होगा। टिप्स्टर का कहना है कि आने वाले फोल्डेबल स्मार्टफोन को डील में 89,622 रुपये के दाम पर उपलब्ध कराया जाएगा।
Oppo Find N3 Flip फीचर्स
पिछले साल (2022) में लॉन्च हुए ओप्पो फाइंड एन2 फ्लिप में 8GB रैम और 256GB स्टोरेज दी गई थी। इसलिए उम्मीद है कि हैंडसेट के अपग्रेडेड वेरियंट की बेस स्टोरेज में इजाफा किया जाएगा। Oppo Find N2 Flip को देश में 89,999 रुपये में लॉन्च किया गया था। ओप्पो के लेटेस्ट क्लैमशेल फोल्डिंग फोन की कीमत में 5 प्रतिशत तक बढ़ाई जा सकती है।
बता दें कि ओप्पो फाइंड एन3 फ्लिप में 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट स्क्रीन दी गई है और यह 1600 निट्स की पीक ब्राइटनेस ऑफर करती है।
ओप्पो के इस अपकमिंग फोन में 3.26 इंच AMOLED डिस्प्ले दी गई है। डिवाइस में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9200 प्रोसेसर मौजूद है। Find N3 Flip में 50MP ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है। फोन में 32MP सेल्फी कैमरा, 4300mAh बैटरी होगी। यह बैटरी 44W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है।