वनप्लस नॉर्ड 3 को लेकर पिछले कई हफ्तों से लगातार जानकारी सामने आ रही है। OnePlus Nord 2 का बहु-प्रतीक्षित अपग्रेड OnePlus Nord 3 स्मार्टफोनव जल्द भारत में एंट्री करने वाला है। कुछ ही दिनों पहले ही कंपनी ने देश में अपने नॉर्ड 3 स्मार्टफोन के लॉन्च की पुष्टि की थी। टीजर के मुताबिक, नॉर्ड 3 के अलावा, स्मार्टफोन मार्केट में कंपनी बाजार में एक और नॉर्ड डिवाइस OnePlus Nord CE 3 लॉन्च कर सकती है। इसके अलावा OnePlus Nord Buds 2r TWS भी जल्द भारत में लॉन्च होंगे।

वनप्लस द्वारा जुलाई 2023 में नई डिवाइस लॉन्च के लिए इवेंट आयोजित किए जाने की उम्मीद है। कंपनी इसी हफ्ते लॉन्च डेट की पुष्टि कर सकती है। ट्विटर पर पॉप्युलर टिप्स्टर अभिषेक यादव ने भारत में नॉर्ड 3 डिवाइस की संभावित कीमत का खुलासा कर दिया है।

30000 से ज्यादा होगी OnePlus Nord 3 की कीमत

टिप्सटर के मुताबिक, OnePlus Nord 3 स्मार्टफोन दो वेरियंट में आता है। बेस मॉडल 8 जीबी रैम व 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट में आएगा और इसकी कीमत 32,999 रुपये होने की खबर है। वहीं 16 जीबी रैम व 256 जीबी स्टोरेज वेरियंट को 36,999 रुपये में लॉन्च किया जा सकता है। टिप्स्टर का यह भी कहना है फोन की असल कीमत में कुछ बदलाव भी हो सकता है। वनप्लस हैंडसेट के लॉन्च के समय कुछ बैंक ऑफर्स का भी ऐलान कर सकती है।

2021 में लॉन्च हुए OnePlus Nord 2 के 6 जीबी रैम व 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट को भारत में 27,999 रुपये में लॉन्च किया गया था। वहीं 8 जीबी रैम व 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट 29,999 रुपये जबकि 12 जीबी रैम व 256 जीबी मॉडल 24,999 रुपये में पेश किया गया था। मौजूदा कीमत को देखें तो आने वाले वनप्लस नॉर्ड 3 के 8 जीबी मॉडल में 3000 रुपये की कीमत का उछाल आ सकता है।

OnePlus Nord 3 Expected Specifications

OnePlus Nord 3 स्मार्टफोन में किनारे पर अलर्ट स्लाइडर मिलेगा। OnePlus ने पुष्टि कर दी है कि डिवाइस फ्लैट डिस्प्ले मिलेगी। नॉर्ड 3 को लेकर खबरें हैं कि OnePlus Nord Ace 2V का रीब्रैंडेड वर्जन होगा। नॉर्ड एस 2वी स्मार्टफोन चीन में पहले ही लॉन्च हो चुका है। उम्मीद है कि नॉर्ड 3 में कंपनी एस 2वी वाले ही सारे स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स देगी।

नॉर्ड 3 में ऐंड्रॉयड 13 बेस्ड OxygenOS मिलेगा। फोन में 6.74 इंच AMOLED डिस्प्ले मिलेगी जो 1.5K रेजॉलूशन के साथ आएगी। हैंडसेट का रिफ्रेश रेट 120 हर्ट्ज़ होगा। स्मार्टफोन मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9000 प्रोसेसर और ग्राफिक्स के लिए Mali G710 GPU के साथ आएगा। फोन में 64MP OmniVision सेंसर मिलेगा। वनप्लस के नए फोन को 16GB तक रैम व 512GB तक इनबिल्ट स्टोरेज के साथ पेश किया जाएगा।

OnePlus Nord 3 स्मार्टफोन को 16 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरे के साथ लॉन्च किया जाएगा। हैंडसेट में 5000mAh की बैटरी मिलेगी जो 80W SuperVOOC चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगी। फोन को ब्लैक और ग्रीन में लॉन्च किया जा सकता है। हैंडसेट में स्टीरियो स्पीकर्स और टाइप-सी ऑडियो पोर्ट मिलेंगे।