OnePlus Ace 2 New Vegan Leather: OnePlus ने चीन में इसी साल (2023) में अपना नया स्मार्टफोन Ace 2 5G लॉन्च किया था। भारत में वनप्लस ऐस 2वी को OnePlus 11R 5G नाम से पेश किया गया था। वनप्लस 11R 5G स्मार्टफोन को ग्लास बैक और प्लास्टिक फ्रेम के साथ लॉन्च किया गया था। वनप्लस ऐस सीरीज का यह फोन चीन में सिल्वर और ब्लैक कलर में आता है। अब ऐसा लगता है कि फोन को नए कलर वेरियंट में लॉन्च किए जाने की तैयारी की जा रही है। OnePlus Ace 2 5G फोन को अब एक नए वीगन लेदर वेरियंट में पेश किया जाएगा।
अब ऐसा लग रहा है कि वीगन लेदर वेरियंट को भारत में भी लॉन्च किया जाएगा। हालांकि, फिलहाल वनप्लस ऐस 2 5जी के बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है। जानें OnePlus Ace 2 5G के कलर ऑप्शन, स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स के बारे में सबकुछ…
OnePlus Ace 2 New Vegan Leather Option
वनप्लस ने चीन में ऐस 2 का नया वीगन लेदर ऑप्शन लॉन्च करने की पुष्टि कर दी है। भारत में स्पेशल वेरियंट को OnePlus 11R 5G के स्पेशल एडिशन के तौर पर पेश किया है। वनप्लस ने खुलासा किया है कि नया स्पेशल वीगन लेदर वेरियंट से चीन में 17 अप्रैल को पर्दा उठेगा। फोन को कस्टमाइज्ड गिफ्ट बॉक्स एडिशन के साथ उपलब्ध कराया जाएगा। ऐस 2 5जी के रियर पैनल को प्लेन फॉक्स लेदर बैक पैनल के साथ लाया जाएगा जिस पर बांयी और दांयी तरफ स्टिचिंग पैटर्न मिलेंगे। कैमरा मॉड्यूल सिल्वर कलर में ही रहेगा।
वनप्लस का कहना है कि नए वीगन लेदर फिनिश में ओरिजिनल वेरियंट वाले ही स्पेसिफिकेशन्स दिए जाएंगे। यह वेरियंट दो कलर में उपलब्ध होगा। बता दें कि वनप्लस ऐस 2 (OnePlus 11R 5G) में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8+ Gen 1 प्रोसेसर दिया जाएगा। फोन को चीन और भारत में 16 जीबी तक रैम व 256 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज के साथ लॉन्च किया जाएगा। हैंडसेट में 5000mAh की बैटरी दी गई है। यह फोन 100W फास्ट चार्जिंग के साथ आता है।
सॉफ्टवेयर की बात करें तो वनप्लस का यह हैंडसेट ऐंड्रॉयड 13 बेस्ड Oxyegen OS 13 के साथ आता है। फोन में 6.74 इंच एमोलेड डिस्प्ले दी गई है जो 1.5K रेजॉलूशन के साथ आती है। स्क्रीन कर्व्ड है और डिस्प्ले पर बीच में होल-पंच कटआउट मिलता है। स्क्रीन 120 हर्ट्ज़ एडेप्टिव स्क्रीन रिफ्रेश रेट ऑफर करती है।
हैंडसेट में रियर पैनल पर ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है। फोन में 50 मेगापिक्सल IMX890 प्राइमरी, 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड सेंसर और 2 मेगापिक्सल मैक्रो सेंसर वाला ट्रिपल रियर कैमरे मिलते हैं।
फिलहाल भारत में रेड कलर वेरियंट को भारत में लॉन्च किए जाने से जुड़ी कोई जानकारी कंपनी ने नहीं दी है।