भारतीय मार्केट में नोकिया ने अपने तीन फोन को पेश किया है। इसमें से दो फीचर फोन Nokia 105 (2022) और Nokia 105 प्लस है। जबकि एक स्मार्टफोन Nokia G21 को लॉन्च कर दिया है। कंपनी का दावा है कि स्मार्टफोन की बैट्री सिंगल चार्ज पर तीन दिन तक चल सकती है। इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप, वाटरड्रॉप स्टाइल डिस्प्ले दिया गया है। Nokia G21 स्मार्टफोन का मुकाबला Redmi Note 11, Realme 9i और Samsung Galaxy M32 से होगा।
Nokia G21 कीमत और उपलब्धता
इस फोन को 12,999 रुपये में 4GB RAM + 64GB के लिए और 6GB + 128GB के लिए 14,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। Nokia G21 डस्क और नॉर्डिक कलर विकल्प में उपलब्ध है। यह Nokia.com के अलावा रिटेल स्टोर और e-commerce साइट पर उलब्ध होगा। वहीं एक साल की रिप्लेसमेंट गांरटी के साथ Nokia 105 (2022) 1,299 रुपये और Nokia 105 प्लस को 1,399 रुपये में खरीद सकते हैं।
स्पेसिफिकेशन
Nokia G21, Android 11 पर चलता है और यह 6.5 इंच का HD+ (720×1,600 पिक्सल) डिस्प्ले के साथ 20:9 आस्पेक्ट रेशियो और 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। इसके अलावा डिस्प्ले 180Hz टच सैंपलिंग रेट के साथ भी आता है। यह अक्टा कोर Unisoc T606 SoC प्रोसेसर पर संचालित है और इसे 6GB RAM के साथ जोड़ा जा सकता है।
कैमरे में 50 MP प्राइमरी सेंसर, 2MP माइक्रो सेंसर और 2एमपी डेप्थ सेंसर के साथ आता है। सेल्फी के लिए इसमें 8 एमपी कैमरा है। यह फोन 5,050mAh की बैट्री के साथ 18W का फास्ट चार्जिंग सपोर्ट देता है।
नोकिया फीचर फोन<br>ये 2G फीचर फोन 1.77 इंच के स्क्रीन के साथ आते हैं और S30+ ऑपरेटिंग सिंस्टम पर चलते हैं। इनमें एक Micro-USB पोर्ट, चार्जिंग के लिए और 3.5mm का ऑडिया जैक दिया गया है। ये Nokia फोन्स वायरलेस FM स्ट्रीमिंग सपोर्ट के साथ आते हैं। Nokia 105 (2022) और Nokia 105 Plus में लंबी समय तक चलने वाली बैट्री है, जो 12 घंटे तक बात करने पर और 18 दिन तक स्टैंडबॉय मोड पर चल सकती हैं। इसे चार्ज करने में 1.5 का समय लगता है। Nokia 105 Plus को 32GB मेमोरी कार्ड के साथ जोड़ सकते हैं। इसके अलावा इसमें MP3 player और ऑटो कॉल रिकॉर्डिंग फीचर है।