Nokia 6.2 Android 10 Update: नोकिया ब्रांड के फोन बनाने वाली कंपनी HMD Global ने अपने नोकिया 6.2 स्मार्टफोन के लिए एंड्रॉयड 10 अपडेट को जारी कर दिया है। Nokia ब्रांड के इस फोन को मिले नए अपडेट के साथ भारत में रह रहे नोकिया 6.2 यूजर को एंड्रॉयड 10 फीचर्स तो मिलेंगे ही लेकिन साथ ही कुछ बग को फिक्स किया गया है।
एचएमडी ग्लोबल के चीफ प्रोडक्ट ऑफिसर जूहो सरविकास ने हाल ही में ट्वीट कर नोकिया 6.2 को मिले नए अपडेट की जानकारी को साझा किया था। Nokia 6.2 को मिले अपडेट का फाइल साइज़ 1.44 जीबी है।
अपडेट के साथ नोकिया स्मार्टफोन को अप्रैल 2020 सिक्योरिटी पैच भी दिया जा रहा है। इसके अलावा सिस्टम-वाइड डार्क मोड और नेविगेशन कंट्रोल, स्मार्ट रिप्लाई, प्राइवेसी और लोकेशन डेटा के लिए अतिरिक्त कंट्रोल जैसे फीचर्स भी जुड़ेंगे।
अगर आपको अभी तक लेटेस्ट अपडेट का नोटिफिकेशन नहीं मिला है तो आप Settings > Software Update में जाकर अपडेट की जांच कर सकते हैं। कंपनी ने फोरम पर यह भी बताया है कि इन देशों में से 10 प्रतिशत को नोकिया 6.2 अपडेट मंगलवार को प्राप्त होगा और 50 प्रतिशत को 1 मई तक मिलेगा। इन सभी क्षेत्रों को 3 मई तक अपडेट पूरी तरह से मिल जाएगा।
Juho Sarvikas)
अपडेट भारत के अलावा बेल्जियम, बांग्लादेश, फिनलैंड, कंबोडिया, रूस और फ्रांस समेत कई अन्य देशों के लिए जारी हुआ है। इस फोन का पहले फेज 28 अप्रैल को 10 प्रतिशत देशों के लिए जारी हुआ। कंपनी ने बताया कि 50 प्रतिशत देशों में अपडेट 1 मई तक तो वहीं अन्य सभी क्षेत्रों में अपडेट 3 मई तक पूरी तरह मिल जाएगा। एक बात जो गौर करने वाली है वह यह है कि भारत में पहले फेज की लिस्ट में है।
Nokia Android 10 Phones List
नोकिया 6.2 स्मार्टफोन 12वां ऐसा नोकिया फोन जिसे लेटेस्ट एंड्रॉयड 10 अपडेट मिल चुका है। याद करा दें कि इससे पहले Nokia 8.1, Nokia 8 Sirocco, Nokia 7 Plus, Nokia 7.2, Nokia 7.1, Nokia 6.1, Nokia 4.2, Nokia 6.1 Plus, Nokia 3.2, Nokia 2.2 और Nokia 2.3 स्मार्टफोन्स अपग्रेड हो चुके हैं।
42GB डेटा वाले Reliance Jio के इस प्लान में हैं कई फायदे, कीमत 200 रुपये से कम