Nokia 2660 flip phone Launched: नोकिया ने अपने Nokia 2660 फ्लिप फोन को दो नए कलर में रीलॉन्च कर दिया है। नोकिया 2660 फ्लिप स्मार्टफोन को पॉप पिंक और लश ग्रीन कलर में उपलब्ध कराया गया है। बता दें कि कुछ रिटेलर्स के पास नोकिया 2660 को साइट पर लिस्ट कर दिया गया है। याद दिला दें कि ऑस्ट्रिया के रिटेलर ने हाल ही में नोकिया के इस फ्लिप फोन को दो नए कलर ऑप्शन में आने की जानकारी दी थी। टिप्स्टर ने फोन की तस्वीरें भी पोस्ट की थीं।

लेटेस्ट Nokia 2660 फ्लिप फोन को पॉप पिंक और लश ग्रीन कलर ऑप्शन को कई मार्केट में उपलब्ध कराया गया है। नए मॉडल में कंपनी ने पिछले नोकिया 2660 की तुलना में कई बदलाव नहीं किया है। नए फोन में भी पहले की तरह ही 4G कनेक्टिविटी मिलती है।

Nokia 2660 Flip Phone Features

डिवाइस में 2.8 इंच प्राइमरी स्क्रीन और 1.77 इंच सेकंडरी स्क्रीन मिलती है। फोन में Unisoc T107 चिपसेट दिया गया है। यह हैंडसेट ब्लूटूथ 4.2, वायरलेस एफएम रेडियो और MP3 प्लेयर के साथ आता है।

नोकिया 2660 फ्लिप फोन में 1480mAh की बैटरी दी गई है जिसे माइक्रो-यूएसबी पोर्ट के जरिए चार्ज किया जा सकता है। फोन में LED फ्लैश के साथ 0.3 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा दिया गया है। हैंडसेट में इमरजेंसी बटन भी है जिससे 5 कॉन्टैक्ट तक को क्विक कॉलिंग की जा सकती है।

नोकिया 2660 फ्लिप फोन की कीमत यूरोप में €79.90 (करीब 7,000 रुपये) है। यह फोन कई ऑनलाइन रिटेल वेबसाइट पर खरीदने के लिए उपलब्ध होगा। Nokia 2660 फोन को ब्रिटेन में नोकिया की वेबसाइट से भी खरीदा जा सकता है। उम्मीद है कि कंपनी दोनों नए कलर को दूसरे मार्केट में भी उपलब्ध कराया जाएगा।