Noise NoiseFit Origin, Garmin Forerunner 165 smartwatch Launched: भारतीय स्मार्टफोन कंपनी Noise ने अपना नई फ्लैगशिप स्मार्टवॉच भारत में लॉन्च कर दी है। NoiseFit Origin कंपनी की नई स्मार्टवॉच है और इसमें कई फिटनेस-ट्रैकिंग फीचर्स दिए गए हैं। यह वॉच 6 नए रंगों में आती है। इसके अलावा प्रीमियम स्मार्टवॉच मेकर Garmin Forerunner 165 ने भी अपनी नई वॉच लॉन्च की है। आपको बताते हैं इन दोनों स्मार्टवॉच की कीमत व फीचर्स के बारे में विस्तार से…
Garmin Forerunner 165 Launched
गार्मीन की नई स्मार्टवॉच को इनबिल्ट GPS के साथ लॉन्च किया गया है। नई Garmin Forerunner 165 स्मार्टवॉच में 1.20 इंच AMOLED पैनल दिया गया है और इसमें डुअल शॉट बैंड्स के साथ 43mm केस मिलता है। स्मार्टवॉच को टर्कॉइज़, स्लेट ग्रे, व्हाइटस्टोन और लिलैक कलर्स में देश में उपलब्ध कराया गया है।
गार्मीन की इस लेटेस्ट स्मार्टवॉच को भारत में 33,490 रुपये में लॉन्च किया गया है और यह दो साल की वारंटी के साथ आती है।
Noise NoiseFit Origin Launched
नॉइजफिट ओरिजिन स्मार्टवॉच में 1.46 इंच AMOLED स्क्रीन दी गई है। वॉच 466×466 पिक्सल रेजॉलूशन और 600 निट्स ब्राइटनेस के साथ आती है। इस वॉच में Always-On Display (AOD) मोड दिया गया है। इस स्मार्टवॉच में EN1 प्रोसेसर मिलता है। कंपनी का कहना है कि 3 मीटर तक गहरे पानी में रहने पर भी वॉच को कोई नुकसान नहीं होगा लेकिन स्विमिंग के लिए इसे इस्तेमाल ना करने की सलाह नॉइज ने दी है। स्टेनलेस स्टील से बनी इस स्मार्टवॉच में एक फिजिकल बटन और क्राउन दिया गया है जिसे यूजर इंटरफेस को स्क्रॉल करने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। कंपनी का कहना है कि सिंगल चार्ज में वॉच की बैटरी 7 दिन तक चल जाएगी।
NoiseFit Origin स्मार्टवॉच में 100 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड दिआ गए हैं। यह वॉच 100 से ज्यादा वॉच फेस के साथ आती है। इसमें हार्ट ट्रैकिंग, स्लीप मॉनिटरिंग, स्ट्रेस ट्रैकिंग, ब्लड ऑक्सीजन लेवल मॉनिटरिंग और फीमेल साइकल ट्रैकर जैसे कई हेल्थ फीचर्स दिए गए हैं। वॉच को देश में 6,499 रुपये में उपलब्ध कराया गया है। और इसकी बिक्री 7 जून से ई-कॉमर्स वेबसाइट्स पर शुरू हो जाएगी।