Xiaomi MIUI 12 Device List: शाओमी ने Mi 10 Youth Edition के साथ नेक्स्ट-जेनरेशन यूज़र इंटरफेस मीयूआई 12 को भी लॉन्च किया था। इस नए यूजर इंटरफेस के साथ कौन-कौन से नए फीचर्स जुड़ेंगे और कौन-कौन से स्मार्टफोन्स हैं जिन्हें MIUI 12 अपडेट मिलेगा, आइए अब आपको इस बात की विस्तार से जानकारी मुहैया कराते हैं।
MIUI 12 Device List
फर्स्ट बैच: Xiaomi ने इस बात से पर्दा उठा दिया है कि पहले बैच में मीयूआई 12 मिलने वाले हैंडसेट वाली लिस्ट में Mi 10, Mi 10 Pro के अलावा Mi 9 Pro, Mi 10 Youth Edition, Redmi K30, Redmi K30 Pro, Redmi K20 और Redmi K20 Pro स्मार्टफोन को सबसे पहले लेटेस्ट MIUI 12 अपडेट मिलेगा।
सेकेंड बैच: दूसरे बैच में मीयूआई 12 अपडेट प्राप्त करने वाले हैंडसेट कि लिस्ट में Mi 8 series, Mi Mix 3, Redmi Note 8 Pro, Redmi Note 7 और Redmi Note 7 Pro का नाम शामिल है।
थर्ड बैच: मीयूआई 12 के लिए रोल आउट होने वाले तीसरे बैच में Redmi 8, Redmi 8A, Mi Mix 2, Redmi 7, Redmi 7A, Mi CC9, Mi CC9 Pro और Mi CC9e स्मार्टफोन का नाम शामिल है।आप लोगों की जानकारी के लिए बता दें कि मीयूआई 12 का स्टेबल वर्जन जून 2020 के अंत तक रोल आउट होना शुरू होगा।
MIUI 12 Features
मीयूआई 12 के साथ यूजर को डार्क मोड 2.0 और वॉलपेपर डिमिंग जैसे फीचर्स के साथ आएगा। इस सुविधा के माध्यम से, MIUI 12 धीरे-धीरे दिन के उजाले के रूप में वॉलपेपर को मंद कर देगा।
वॉलपेपर डिमिंग फीचर के जरिए मीयूआई 12 जैसे-जैसे डेलाइट चेंज होगी यह धीरे-धीरे वॉलपेपर को डिम कर देगा। मीयूआई 12 में जब डार्क मोड ऐनेबल होता है तो ग्लेयर को कम करने के लिए फोन खुद-ब-खुद फोंट की बोल्डनेस को एडजस्ट कर लेता है।
कंपनी ने मीयूआई 12 के सााथ नए Sensory विजुअल डिजाइन से भी पर्दा उठाया है। इसके अलावा नए सिस्टम एनीमेशन को भी जोड़ा गया है, यह हॉरिजोंटल और वर्टिकल स्क्रीन रोटेशन के बीच स्मूथ ट्रांजिशन दिखाएगा।
ऐप आइकन जेस्चर पर आधारित रियल टाइम एनीमेशन भी दिखाएंगे। MIUI 12 के साथ फोन में नए जेस्चर भी जुड़ेंगे। यूजर बिना ऐप को खोले नोटिफिकेशन पैनल को स्वाइप डाउन करके भी नोटिफिकेशन से इंटरेक्ट कर पाएंगे। ऐसे करते ही नोटिफिकेशन के लिए एक छोटी से विंडो खुल जाएगी और इस विंडो को आप स्क्रीन पर कहीं भी ड्रेग कर सकेंगे।
COVID-19 India Tracker State-wise: कैसा है आपके शहर का हाल, ऐसे पाएं संक्रमित मरीजों की जानकारी
Google 3D animals: पसंदीदा जानवर का 3डी अवतार अब कर सकेंगे रिकॉर्ड, जानें कैसे