Happy Christmas Day 2023 (Merry Christmas) WhatsApp Wishes Stickers: क्रिसमस की धूम जोरों पर है और हममें से कई सारे लोग ऐसे हैं जो अपने करीबी दोस्तों और परिवार के साथ नहीं होंगे। लेकिन टेक्नोलॉजी और इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप्स जैसे WhatsApp के चलते अब आप कहीं दूर बैठकर भी अपने प्रियजनों को क्रिसमस विश (Christmas Wishes) कर सकते हैं। Meta के मालिकाना हक वाले व्हाट्सऐप पर आप अलग-अलग डिजाइन वाले इंटरैक्टिव स्टिकर्स भेज सकते हैं।

लेकिन एक ऐसा भी तरीका है जिसके जरिए आप ‘Merry Christmas और Happy New Year’ की जगह इंटरैक्टिव लगने वाले क्रिसमस थीम स्टिकर के साथ बधाई दे सकते हैं। व्हाट्सऐप और इंस्टाग्राम जैसे ऐप्स में क्रिसमस स्टिकर के साथ मैसेज भेजना बेहद आसान है। हम आपको बता रहे हैं कि आप कैसे इन प्लेटफॉर्म पर अपने दोस्तों व परिवार को क्रिसमस के शुभकामना संदेश भेज सकते हैं।

व्हाट्सऐप पर कैसे भेजें क्रिसमस स्टिकर्स (Christmas stickers on WhatsApp)

व्हाट्सऐप पर क्रिसमस स्टिकर्स भेजने के लिए सबसे पहले Google Play Store से स्टिकर पैक डाउनलोड करें। इसके लिए प्ले स्टोर पर जाएं और फिर ‘Christmas stickers’ लिखकर सर्च करें। यहां आपको कई सारे रिजल्टस देखने को मिल जाएंगे।

अब आप कोई भी क्रिसमस स्टिकर ऐप डाउनलोड कर सकते हैं। ऐप इंस्टॉल होने के बाद आपको व्हाट्सऐप में कई सारे स्टिकर पैक दिख जाएंगे। WhatsApp में जाएं और फिर इन ऐप के पास दिख रहे Add (+) बटन पर टैप करें। व्हाट्सऐप पर जितने स्टिकर ऐप आप चाहते हैं उन्हें एड करने के लिए इन बटन पर टैप कर दें।

एक बार ऐप में एड होने के बाद आप इन व्हाट्सऐप स्टिकर्स को व्हाट्सऐप पर किसी को भी विश करने के लिए भेज सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले किसी चैट में जाएं और फिर स्टिकर्स खोजने के लिए emoji सेक्शन में जाकर दांयी तरफ दिख रहे Stickers आइकन पर टैप करें। यहां आपको सारे नए क्रिसमस स्टिकर्स एक साथ दिख जाएंगे। आप अपनी पसंद का स्टिकर सिलेक्ट करके भेज सकते हैं।

इंस्टाग्राम पर क्रिसमस स्टिकर्स (Christmas stickers on Instagram)

इंस्टाग्राम पर क्रिसमस थीम वाले स्टिकर्स भेजना काफी आसान है। इसके लिए बस इंस्टा के डायरेक्ट मैसेज (DM) सेक्शन में जाएं और वह चैट विंडो खोलें जिसे आप क्रिसमस स्टिकर भेजना चाहते हैं।

यहां आपको सबसे नीचे टेक्स्ट-टाइपिंग बार के पास स्टिकर आइकन दिखेगा। यह बटन वॉइस रिकॉर्डिंग और इमेज-अटैचमेंट बटन के पास दिखेगा। अब स्टिकर सर्च बार को खोलने के लिए बटन को टैप करें। यहां आप ‘Christmas’ टाइप कर सकते हैं और फिर आपको कई सारे क्रिसमस थीम वाले स्टिकर्स दिख जाएंगे। किसी भी स्टिकर को शेयर करने के लिए टैप करें।