Maxima ने भारत में अपनी नई स्मार्टवॉच मैक्स प्रो बोल्ड को लॉन्च कर दिया है। नए एडवांस फीचर्स के साथ आने वाली Maxima Max Pro Bold कंपनी की नई स्मार्टफोन है जिसमें नई टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है।
Max Pro Bold स्मार्टवॉच को ब्लूटूथ कॉलिंग, इन-बिल्ट AAC हाई-डेफिनेशन स्पीकर और माइक्रोफोन व AI-बेस्ड वॉइस असिस्टेंट के साथ उपलब्ध कराया गया है। आपको बताते हैं नई मैक्सिमा मैक्स प्रो बोल्ड स्मार्टवॉच की कीमत व फीचर्स के बारे में सबकुछ…
Maxima Max Pro Bold Price in india
Maxima Max Pro Bold स्मार्टवॉच की कीमत कंपनी ने 2999 रुपये रखी है। इस स्मार्टवॉच को ब्लैक गोल्ड, मिडनाइट ब्लैक और सिल्वर ग्रे कलर में खरीदा जा सकता है।
Maxima Max Pro Bold Features
मैक्सिमा मैक्स प्रो बोल्ड में ऑक्सीजन ट्रैकर, हार्ट रेट मॉनिटर जैसे हेल्थ फीचर्स दिए गए हैं। यह स्मार्टवॉच AAC HD स्पीकर व माइक के साथ आता है।
मैक्स प्रो बोल्ड स्मार्टवॉच में 1.81 इंच ट्रू फुलएचडी डिस्प्ले दी गई है। इस वॉच को बनाने में प्रीमियम मेटल का इस्तेमाल किया गया है। मैक्सिमा मैक्स प्रो बोल्ड में कंपनी ने 100 से ज्यादा क्लाउड वॉच फेस सपोर्ट दिया है। मैक्सिमा की इस स्मार्टवॉच से आप फोन के म्यूजिक व कैमरे को भी कंट्रोल कर सकते हैं।
गौर करने वाली बात है कि इससे पहले मैक्सिमा ने अपनी मैक्स प्रो सीरीज में Maxima Pro Vibe स्मार्टवॉच भी लॉन्च की थी। यह वॉच 1.69 इंच फुलटच डिस्प्ले के साथ आती है। इस स्मार्टवॉच में कैपेसिटिव टच और मूव-रिस्ट-टू-वेक-स्क्रीन फंक्शन मिलता है। यह वॉच भी 100 से ज्यादा वॉच फेस और ब्लूटूथ 5 सपोर्ट मिलता है। मैक्सिमा मैक्स प्रो वाइब को कंपनी 1899 रुपये में उपलब्ध कराया था।