Lenovo ने भारत में अपना नया लैपटॉप लॉन्च कर दिया है, जिसका नाम IdeaPad Slim 5 Pro है। यह लैपटॉप दो डिस्प्ले वेरियंट में आता है। यह लैपटॉप 2.2K IPS डिस्प्ले और डॉल्बी एटमॉस सपोर्ट के साथ आता है, जो साउंड क्वालिटी को बेहतर करता है।
Lenovo IdeaPad Slim 5 Pro Specifications
Lenovo IdeaPad Slim 5 Pro में 14 इंच का 2.2K और 16 इंच के WQXGA IPS एंटी ग्लेयर डिस्प्ले वेरियंट में आता है। दोनों ही डिस्प्ले वेरियंट 16:10 आस्पेक्ट रेश्यो के साथ आते हैं। 16 इंच का मॉडल 350 निट्स की ब्राइटनेस के साथ आता है, जबकि 14 इंच का वेरियंट 300 निट्स ब्राइटनेस के साथ आता है।
यूजर्स को 14 इंच वाला लैपटॉप पंसद आता है, तो उसमें उसमें दो ऑप्शन हैं। एक में 11th-generation Intel Core i5 वहीं, दूसरे में Core i7 है। 16 इंच के वेरियंट में AMD Ryzen 7 और Ryzen 5 प्रोसेसर का विकल्प दिया गया है। इन्हें यूजर्स अपनी पसंद और जरूरत के मुताबिक चुन सकते हैं।
लेनोवो का लैपटॉप विंडोज 10 पर काम करता है और आगे इन्हें विंडोज 11 के साथ अपग्रेड किया जा सकेगा। 14 इंच के IdeaPad Slim 5 Pro में 56.5Whr बैटरी दी गई है, जबकि 16 इंच के लैपटॉप में 75Whr की बैटरी दी गई है। कंपनी का दावा है कि यह अच्छा बैटरी बैकअप देने की काबिलियत रखते हैं। ये लैपटॉप 16 जीबी तक के DDR4 रैम के साथ आते हैं और इनमें 1TB तक की एसएसडी स्टोरेज का ऑप्शन है। इनमें इंटेल आइरिस एक्सई, Nvidia GeForce ग्राफिक्स सपोर्ट और डॉल्बी एटमोस का सपोर्ट है।
Lenovo IdeaPad Slim 5 Pro में 720p का वेबकैम दिया है। यह Time-of-Flight (ToF) और IR सेंसर के साथ आता है, जो फेशियल रिकॉग्नाइजेशन के साथ आता है। इस लैपटॉप में कई अच्छे फीचर्स भी दिए गए हैं।
Lenovo IdeaPad Slim 5 Pro Pricing
Lenovo IdeaPad Slim 5 Pro लैपटॉप की शुरुआती कीमत 77,990 रुपये है। यह लैपटॉप Storm Grey कलर वेरियंट में उपलब्ध होगा। इसको ईकॉमर्स पोर्टल और ऑफलाइन स्टोर से खरीदा जा सकेगा।