कौन बनेगा करोड़पति के 12वें सीज़न के 23वें एपिसोड में पूछे गए हैं ये सवाल, समय समाप्ति की घोषणा के वक्त हॉटसीट पर बैठी थीं छवि कुमार और कल यानी 29 अक्टूबर को प्रसारित होने वाले एपिसोड की शुरुआत छवि कुमार जी के साथ होगी।

समय समाप्ति की हुई घोषणा

सवाल- वीडियो क्लिप में दिखाई दे रही इस खिलाड़ी ने 2018 के राष्ट्रमंडल खेलों में किस खेल में 2 स्वर्ण, 1 रजत और 1 कांस्य पदक जीता था?

जवाब- टेबिल टेनिस

सवाल- विभाजन क बाद 1948 में पाकिस्तान के फेडरल कैपिटल टेरिटरी (एफसीटी) को किस शहर से बनाया गया था?

जवाब- Karachi

सवाल- लुम्बिनी किस धार्मिक महापुरुष की जन्मभूमि है?

जवाब- गौतम बुद्ध

सवाल- टी एस एलियत की कौन सी कविता शांति: शांति: शांति संस्कृत शब्दों से समाप्त होती है?

जवाब- द वेस्ट लैंड

सवाल- भारत के किस प्रधानमंत्री के कार्यकाल के दौरान पूर्व रियासतों के शासकों को दी जाने वाली प्रिवी-पर्स यानी राजभत्ते को समाप्त कर दिया गया था?

जवाब- इंदिरा गांधी

सवाल- भारतीय वायुसेना के इस एयरोबैटिक टीम का नाम क्या है?

जवाब- सारंग

सवाल- इस ऑडियो क्लिप में किस बीमारी की रोकथाम के अभियान के बारे में बात हो रही है?

जवाब- Dengue

सवाल- भगवान विष्णु के किस अवतार ने कालिया मर्दन और पूतना वध किया था?

जवाब- भगवान कृष्ण

सवाल- मसाबा गुप्ता, तरुण तहिलियानी और रितु कुमार इन सभी ने इनमें से किस पेशे में प्रसिद्धि पाई है?

जवाब- Fashion Designing

सवाल- इन कश्तियों या नावों का स्थानीय नाम क्या है?

जवाब- शिकारा

सवाल- यह रोटी का कौन सा प्रकार है?

जवाब- लच्छा पराठा

सवाल- किस अभिनेता ने दिल चाहता है और दिल है कि मानता नहींं इन सभी फिल्मों में काम किया है?

जवाब- आमिर खान</p>

छवि कुमार ने दिया Fastest Finger Question का सही जवाब, हॉटसीट पर आईं।

80 हजार का सवाल- रामधारी सिंह दिनकर द्वारा रचित रश्मिरथी महाभारत के किस चरित्र के जीवन पर केंद्रित है?

जवाब- कर्ण

सवाल- 1954 में भारत में शामिल होने से पहले पुडुचेरी पर किस औपनिवेशिक शक्ति का शासन था?

जवाब- France