कौन बनेगा करोड़पति के 12वें सीज़न का आज 10वां एपिसोड प्रसारित किया गया है। बता दें की आज के Karamveer Special एपिसोड में हॉटसीट पर आए डॉ. सुनील श्रॉफ और रितेश देशमुख 25 लाख रुपये जीते हैं। केबीसी में केवल हॉटसीट पर बैठे प्रतियोगी के ही सपने पूरे नहीं होते बल्कि केबीसी घर बैठे दर्शकों को भी अपने ज्ञान की मदद से धनराशि जीतने का मौका देता है। आइए आपको इस बात की जानकारी देते हैं की आज के एपिसोड में कौन-कौन से सवाल पूछे गए हैं।

इस बार प्ले अलॉन्ग की एक खास बात और वो ये है की दर्शक टीम बनाकर भी KBC Play Along खेल सकते हैं। आज एपिसोड में पूछे जाने वाले सवालों के लिए आप हमारे साथ जुड़े रह सकते हैं। इस सीज़न में हर रोड 10 विजेता 1 लाख रुपए जीतेंगे।

सवाल- इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र को डिज़ाइन करने के लिए आयोजित एक अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता को किस वास्तुकार ने जीता था?

जवाब- Ralph Lerner

सवाल- ग्रहों के संदर्भ में जीटा 6,5,4 एल्फा, बीटा, इटा, गामा, डेल्टा, लैम्ब्डा, एप्सिलोन, नू और मू क्या हैं?

जवाब- Rings of Uranus

सवाल- कौन से अंग्रेज चिकित्सक हैजा पर अपने महत्वपूर्ण अध्ययन के लिए जाने जाते हैं और उन्हें आधुनिक एपिडेमियोलॉजी यानी महामारी विज्ञान का जनक भी माना जाता है?

जवाब- जॉन स्नो

सवाल- वामन पुराण के अनुसार, पौन्ड्रक नाम का भैंसा इनमें से किनका वाहन है?

जवाब- यम

सवाल- कौन से पूर्व पत्रकार इस पुस्तक के लेखक हैं?

जवाब- एस हुसैन जै़दी

सवाल- इस जीवविज्ञानी को पहचानिए जिन्हें 2009 में नोबेल पुरस्कार प्रदान किया गया था?

जवाब- वेंकटरामन रामकृष्णन

सवाल- मशहूर अभिनेत्री मीना कुमारी इस ऑडियो क्लिप में किस गायिका के बारे में बात कर रही हैं?

जवाब- Lata MANGESHKAR

सवाल- इस ऑडियो क्लिप को सुनकर इस खिलाड़ी को पहचानिए?

जवाब- विराट कोहली

सवाल- जून 1974 में पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में लोकनायक जयप्रकाश नारायण ने किस आंदोलन की शुरुआत की थी?

जवाब- Sampoorna Kranti

सवाल- इस फिल्म की कहानी किस लेखक के जीवन पर आधारित है?

जवाब- सआदत हसन मंटो

सवाल- काठी कबाब नामक लोकप्रिय व्यंजन के नाम में काठी क्या है?

जवाब- wooden skewer

सवाल- मुंबई में राजीव गांधी सी लिंक के आखिरी छोर क्या हैं?

जवाब- ब्रांदा-वर्ली

सवाल- पोलरॉइड और DSLR ये दोनों मुख्य रूप से किसके प्रकार हैं?

जवाब- कैमरा

पहला सवाल-बहुत कम नज़र आने के संदर्भ में प्रयोग होने वाले इस कहावत में ईद का _ क्या?

जवाब- चांद

हॉटसीट पर आए डॉ. सुनील श्रॉफ और रितेश देशमुख।

मृणालिका दुबे 25 लाख रुपये लेकर घर लौटीं।

14वां सवाल- ओलंपिक खेलों में किसी महिला द्वारा सबसे ज्यादा पदक जीतने का रिकॉर्ड किसके नाम है?

जवाब- मृणालिका दुबे नहीं दे पाईं इस सवाल का जवाब गेम को किया Quit। इस सवाल का जवाब- Larisa Latynina।

13वां सवाल- 7 अगस्त 1905 को शुरू हुए किस राष्ट्रीय आन्दोलन के सम्मान में हर वर्ष इस दिन को अब राष्ट्रीय हथकरघा दिवस के रूप में मनाया जाता है?

जवाब-Swadeshi Movement

12वां सवाल- यह कौन सा पुल है जो भारत का पहला समुद्री पुल है?

जवाब– Pamban Bridge

11वां सवाल- 2020 में रिचर्ड डॉकिन्स अवार्ड जिसे एथेइस्ट अलायन्स ऑफ अमेरिका ने स्थापित किया से सम्मानित होने वाले पहले भारतीय कौन बनें?

जवाब- जावेद अख्तर

10वां सवाल- महाभारत में शस्त्र शिक्षा की समाप्ति के बाद द्रोणाचार्य ने अपने पांडव और कौरव शिष्यों से उपहार के तौर पर किसे बंदी बना कर लाने की मांग की थी?

जवाब- द्रुपद

9वां सवाल-  इनमें से कौन उत्तराखंड के पारंपरिक चार धाम यात्रा का हिस्सा नहीं है?

जवाब- वैष्णो देवी

9वां सवाल- किस देश के संसद ने 2020 में अपने देश का एक नया नक्शा स्वीकृत किया जिसमें भारत के लिपुलेख, कालापानी और लिम्पियाधुरा जगहों को भी शामिल किया गया था?

जवाब- नेपाल