आज कौन बनेगा करोड़पति का 52वां एपिसोड प्रसारित किया गया है। अमिताभ बच्चन जी के सामने आज के एपिसोड में हॉटसीट पर दो कंटेस्टेंट आए हैं।7 दिसंबर की रोलओवर कंटेंस्टेंट रचना त्रिवेदी और फिर समय समाप्ति की घोषणा के वक्त हॉटसीट पर मौजूद थे उदय भानू नटराजन। रचना त्रिवेदी 6.40 लाख के सवाल पर कंफ्यूज होकर गलत जवाब देकर आज एपिसोड से 3.20 लाख रुपये लेकर घर लौटी। अब 9 दिसंबर को एपिसोड की शुरुआत 8 दिसंबर के रोलओवर कंटेस्टेंट उदय भानू नटराजन के साथ होगी। आइए अब आपको आज एपिसोड में पूछे गए सवालों और इनके जवाबों के बारे में विस्तार से जानकारी देते हैं।

समय समाप्ति की हुई घोषणा।

3.20 लाख का सवाल- महाराष्ट्र से निकलने वाली सबसे लंबी नदी कौन सी है?

जवाब- गोदावरी

सवाल- सिर पर पहनने वाले पोशाक और उससे संबंधित भारतीय राज्य का इनमें से कौन सा जोड़ा गलत है?

जवाब- पेरक- कर्नाटक

सवाल- महाराष्ट्र में वर्धा के पास गांधी जी द्वारा स्थापित किए गए आश्रम का नाम इनमें से क्या है?

जवाब- सेवाग्राम

सवाल- इस झंडे में सफेद और लाल रंग की हॉरिजॉन्टल धारियां क्या दर्शाती हैं?

जवाब- मूल कॉलनी

सवाल- इनमें से किस खिलाड़ी की शादी किसी अन्य खिलाड़ी से नहीं हुई है?

जवाब- महेश भूपति

सवाल- लाल रंग में किस रंग को मिलाएंगे तो नारंगी रंग का निर्माण होगा?

जवाब- पीला

सवाल- किस काल्पनिक पात्र का एजेंट कोड 007 है?

जवाब- जेम्स बॉन्ड

सवाल- वेब एड्रेस के शुरुआत में आमतौर पर चार अक्षरों वाला कौन सा कॉम्बिनेशन होता है?

जवाब- HTTP

सवाल- विशेषज्ञों के अनुसार, इनमें से क्या पहनकर कोविड-19 के फैलाव को नियंत्रित किया जा सकता है?

जवाब- मास्क

Fastest Finger Question का सही जवाब देकर हॉटसीट पर आए उदय भानू नटराजन।

सवाल- अभिनेत्री हरनीत कौर को हम किस नाम से जानते हैं?

जवाब- नीतू कपूर। रचना त्रिवेदी ने इस सवाल का जवाब सनी लियोन लॉक किया था और वह गलत जवाब देकर 3.20 लाख रुपये लेकर घर लौटी।

सवाल- जनवरी 2020 में एक हेलीकॉप्टर दुर्घटना में किस पूर्व दिग्गज बास्केटबॉल खिलाड़ी का निधन हो गया था?

जवाब- Kobe Bryant