रिलायंस जियो JioPhone Next के बाद लैपटॉप लेकर आने वाली है। कंपनी के पहले लैपटॉप JioBook को हार्डवेयर की मंजूरी मिल गई है। जिसकी ऑनलाइन डिटेल्स लीक हो चुकी है। जियों की अन्य चीजों की तरह ही इसकी भी कीमत किफायती होने की संभावना है। यह लैपटॉप Xiaomi, Dell, Lenovo और इस सेगमेंट के अन्य लैपटॉप्स से टक्कर ले सकती है।
लिस्टिंग के अुनसार, जियो के लैपटॉप विंडोज 10 ओएस द्वारा संचालित होगा और यह ARM बेस्ड प्रोसेसर पर चलेगा। इसमें उत्पाद आईडी 400830078 दिया गया है। हालाकि अभी इस समय फोन के जानकारियों का खुलासा नहीं किया गया है। लिस्टिंग में कंपनी का नाम Emdoor Digital Technology Co LTD के रूप में दिखाया गया है यानी कि Jio विक्रेता से उत्पाद खरीद सकता है और अपनी ब्रांडिंग के साथ बेच सकता है। Jio लैपटॉप जो कि JioBook के रूप में शुरू हो सकता है को BIS प्रमाणन प्राप्त हुआ है और गीकबेंच बेंचमार्किंग एप्लिकेशन पर दिखाई दिया था।
रिपोर्ट के अनुसार, इसे एंड्रॉइड ओएस 11 के साथ सूचीबद्ध किया गया था, जो कि लैपटॉप का एक अलग संस्करण हो सकता है। इसने सिंगल-कोर टेस्ट में 1,178 और मल्टी-कोर टेस्ट में 4,246 स्कोर करने में कामयाबी हासिल की थी। कहा जाता है कि यह मीडियाटेक एमटी8788 चिपसेट द्वारा संचालित है जिसे 2 जीबी रैम के साथ जोड़ा गया है। बाकी स्पेसिफिकेशंस जल्द आ सकता है। हालाकि Jio ने अभी तक लॉन्च की तारीख के बारे में कुछ भी नहीं बताया है, लेकिन हम उम्मीद कर सकते हैं कि लैपटॉप अगले कुछ महीनों में इसके बारे में जानकारी देगा।
इन चीजों पर भी कर रहा काम
पिछले साल नवंबर की एक रिपोर्ट ने सुझाव दिया था कि रिलायंस एक नया Jio टैबलेट विकसित कर सकता है। इसके अलावा, एक नए Jio TV पर भी काम करने की खबर है। इसके अलावा जियो कंपनी 5 जी फोन भी तैयार कर रही है, जिसे जल्द ही लॉन्च किया जा सकता है।