JioBharat V3 vs JioBharat V4: जियो ने भारत में अपनी JioBharat Series में दो नए मॉडल्स लॉन्च कर दिए हैं। बता दें कि मुकेश अंबानी के मालिकाना हक वाली जियो 2G मुक्त भारत बनाने के लिए लगातार कोशिश में है और JioBharat मॉडल्स उसी का उदाहरण हैं। जियो ने पिछले साल यानी 2023 में JioBharat V2/K1 लॉन्च किए थे। किफायती दाम वाले जियोभारत वी3 और जियोभारत वी4 को सिर्फ 1099 रुपये में 4G कनेक्टिविटी के साथ लॉन्च किया गया है। हम आपको बता रहे हैं जियो के इन दोनों सस्ते फोन में क्या फर्क है?
- जियोभारत वी3 एक स्टाइल-सेंट्रिक डिवाइस है। जो लोग जरूरी फीचर्स के साथ शानदार डिजाइन वाला डिवाइस चाहते हैं जियो भारत वी3 उनके लिए है। फोन स्लीक, मॉडर्न लुक के साथ आता है। वहीं जियोभारत वी4 में डिजाइन के साथ बेहतर बिल्ड क्वॉलिटी और मिनिमलिस्टक लुक मिलता है। इस फोन में कटिंग-एज डिजिटल सर्विसेज के साथ बेहतर यूजर एक्सपीरियंस मिलता है जो यूजर को प्रीमियम अहसास देता है।
- जियोभारत वी3 और वी4 मॉडल्स में जियो की एक्सक्लूसिव सर्विसेज का फायदा दिया गया है।
- JioTV के साथ यूजर्स 455 से ज्यादा लाइव टीवी चैनल को एक्सेस कर सकते हैं। यूजर्स अपने पसंदीदा शोज, न्यूज और स्पोर्ट्स देख सकते हैं।
- जियोभारत वी3 और वी4 के साथ JioCinema, JioPay और JioChat का एक्सेस भी दिया गया है। JioPay के साथ फीचर फोन यूजर्स यूपीआई के जरिए पेमेंट कर सकते हैं।
- JioBharat V3 और V4 को पावर देने के लिए 1000mAh बड़ी बैटरी दी गई है। कंपनी का दावा है कि दोनों फोन से पूरे एक दिन तक की बैटरी लाइफ मिल जाएगी।
- जियो के मुताबिक, दोनों नए किफायती फोन्स में 128 जीबी तक स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है।
- जियोभारत वी3 और जियोभारत वी4 में 23 भारतीय भाषाओं के लिए सपोर्ट दिया गया है।
- जियोभारत वी3 व वी4 को 1099 रुपये के दाम पर पेश किया गया है। दोनों मॉडल्स को फिजिकल मोबाइल फोन बेचने वाले आउटलेट्स और JioMart b
- जियो ने इन दोनों फोन के लिए 123 रुपये वाला रिचार्ज प्लान भी पेश किया है जो अनलिमिटेड वॉइस कॉल और 14 जीबी डेटा ऑफर करता है।