Infinix W1 Series QLED TV Launched: इनफिनिक्स ने भारत में अपना नया QLED टीवी लॉन्च कर दिए हैं। Infinix W1 Series QLED TV को हाई-डेफिनिशन स्मार्ट टीवी WebOS के साथ आते हैं। लेटेस्ट इनफिनिक्स W1 सीरीज के QLED TV को 32 इंच व 43 इंच स्क्रीन साइज़ में उपलब्ध कराया गया है। इन दोनों टीवी में विजुअल्स के लिए Quantum Dots टेक्नोलॉजी दी गई है।
नए इनफिनिक्स W1 सीरीज QLED TV के सबसे अहम फीचर्स में से एक है Home Dashboard- इस फीचर के साथ यूजर्स दूसरी स्मार्ट डिवाइस की तरह ही सभी चीजों को एक डैशबोर्ड पर मैनेज और कंट्रोल कर सकते हैं। इस फीचर के साथ यूजर्स आसानी से सेटिंग एडजस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा इन टीवी में डिवाइस स्टेटस मॉनिटरिंग और दूसरी कंपैटिबल स्मार्ट डिवाइस जैसे लाइट, थर्मोस्टैट्स व सिक्यॉरिटी कैमरे आदि को कंट्रोल किया जा सकता है।
Infinix W1 QLED TV फीचर्स
इनफिनिक्स W1 QLED TV सीरीज के 32 इंच टीवी मॉडल की बात करें तो यह HD रेडी QLED डिस्प्ले के साथ आता है। स्क्रीन (1366 x 768 पिक्सल) रेजॉलूशन ऑफर करती है। जबकि 43 इंच स्क्रीन वेरियंट को 4K QLED डिस्प्ले (3840 x 2160 पिक्सल) रेजॉलूशन के साथ उपलब्ध कराया गया है।
Infinix के इन लेटेस्ट टीवी को 700 MHz पर चलने वाले क्वाड-कोर प्रोसेसर और IMG BXE4 GPU के साथ लॉन्च किया गया है। ये टीवी 1 जीबी रैम व 8 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज के साथ आते हैं। इन टीवी को WebOS के साथ पेश किया गया है। इनमें Netflix, Prime Video, Disney+ Hotstar, YouTube जैसे ऐप्स का सपोर्ट मिलता है। इसके अलावा ये टीवी Apple AirPlay और Apple Home Devices भी सपोर्ट करते हैं।
4K मॉडल के साथ कंपनी ने मैजिक रिमोट (Magic Remote) के साथ पेश किया गया है। यह रिमोट वॉइस और जेस्चर कंट्रोल के साथ आता है। दोनों टीवी मॉडल को ड्यूल-बैंड वाई-फाई 802.11 एसी के साथ लॉन्च किया गया है। कनेक्टिविटी के लिए इन टीवी में ARC सपोर्ट के साथ 3 HDMI पोर्ट, दो USB पोर्ट, 1 RF इनपुट, 1 AV इनपुट, 1 हेडफोन और LAN जैसे फीचर्स मिलते हैं। इन टीवी को डॉल्बी ऑडियो सपोर्ट वाले 20W के स्पीकर्स के साथ लॉन्च किया गया है।
Infinix W1 QLED TV कीमत
इनफिनिक्स W1 QLED TV सीरीज के 32 इंच वेरियंट को 10,999 रुपये में लॉन्च किया गया है। जबकि 43 इंच स्क्रीन वाले 4K मॉडल का दाम 20,999 रुपये से शुरू होता है। ये टीवी 2 अगस्त से ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट पर बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे।