Infinix Smart 8 Plus Launched: इनफिनिक्स ने अपनी Smart Series में एक और नया फोन लॉन्च कर दिया है। Infinix Smart 8 Plus कंपनी का नया फोन है। इनफिनिक्स इससे पहले स्मार्ट सीरीज में Smart 8, Smart 8 Plus, Smart 8 Pro हैंडसेट लॉन्च कर चुकी है। नया स्मार्ट 8 प्लस 6000mAh बैटरी, 6.6 इंच डिस्प्ले और 128 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज जैसे फीचर्स के साथ आता है। आपको बताते हैं नए इनफिनिक्स स्मार्टफोन की कीमत व फीचर्स के बारे में विस्तार से…
Infinix Smart 8 Plus features
इनफिनिक्स स्मार्ट 8 प्लस स्मार्टफोन में 6.6 इंच IPS LCD डिस्प्ले दी गई है। स्क्रीन पर एक पंच-होल मिलता है। स्क्रीन एचडी+ (720 x 1612 पिक्सल) रेजॉलूशन ऑफर करती है। डिस्प्ले का आस्पेक्ट रेशियो 20:9 है। स्क्रीन का रिफ्रेश रेट 90 हर्ट्ज़ है। डिस्प्ले 500 निट्स तक पीक ब्राइटनेस ऑफर करती है। फोन में मीडियाटेक हीलियो G36 चिपसेट दिया गया है।
फोटोग्राफी के लिए फोन में 50 मेगापिक्सल प्राइमरी रियर कैमरे के साथ एक AI लेंस और क्वाड-एलईडी फ्लैश मिलता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है।
Smart 8 Plus में 6000mAh बड़ी बैटरी मिलती है जो 18W चार्जिंग सपोर्ट करती है। फोन में 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी व 128 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज विकल्प दिया गया है। स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है। हैंडसेट में XOS 13 बेस्ड ऐंड्रॉयड 13 Go दिया गया है। सिक्यॉरिटी के लिए इस फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर मौजूद है।
इनफिनिक्स स्मार्ट 8 प्लस में डुअल सिम सपोर्ट दिया गया है। फोन में 4G VoLTE, वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ, 3.5एमएम ऑडियो जैक जैसे फीचर्स दिए गए हैं। स्मार्ट 8 प्लस का डाइमेंशन 163.65 x 75.7 x 8.95mm और वज़न 204 ग्राम है।
Infinix Smart 8 Plus कीमत
इनफिनिक्स स्मार्ट 8 प्लस की कीमत व उपलब्धता के बारे में फिलहाल जानकारी नहीं मिली है। फोन को टिम्बर ब्लैक, गैलेक्सी व्हाइट और शाइनी गोल्ड कलर में उपलब्ध कराया गया है।