Infinix INBook X3 Slim launched: इनफिनिक्स ने भारत में अपना नया लैपटॉप इनबुक एक्स3 स्लिम लॉन्च कर दिया है। लेटेस्ट Infinix InBook X3 Slim को 14 इंच डिस्प्ले के साथ उपलब्ध कराया गया है। इस लैपटॉप को तीन स्टोरेज वेरियंट में उपलब्ध कराया गया है। इनफिनिक्स इनबुक एक्स3 स्लिम में 50Wh बैटरी, 720 पिक्सल एचडी वेबकैम, ऐल्युमिनियम अलॉय फिनिश् और 3.5एमएम हेडफोन जैक जैसे फीचर्स दिए गए हैं। आपको बताते हैं इनफिनिक्स के नए लैपटॉप की कीमत व फीचर्स के बारे में विस्तार से…

Infinix INBook X3 Slim: भारत में कीमत

इनफिनिक्स इनबुक एक्स3 स्लिम लैपटॉप रेड, ग्रीन, ग्रे और ब्लू कलर में आता है। इस लैपटॉप के Core i3 प्रोसेसर मॉडल वाले 8 जीबी रैम व 512 जीबी स्टोरेज वेरियंट को भारत में 33,990 रुपये में लॉन्च किया है। वहीं Core i5 मॉडल वाले 16 जीबी रैम व 512 जीबी स्टोरेज वेरियंट को 39,490 रुपये में खरीदा जा सकता है। Core i7 प्रोसेसर के साथ आने वाले टॉप-ऐंड वेरियंट (16 जीबी रैम व 512 जीबी स्टोरेज) को 49,990 रुपये में उपलब्ध कराया गया है।

इस लैपटॉप की बिक्री फ्लिपकार्ट पर 25 अगस्त से शुरू होगी। लॉन्च ऑफर के तहत कंपनी एक्सचेंज करने पर 9,500 रुपये तक अतिरिक्त एक्सचेंज ऑफर दे रही है।

Infinix INBook X3 Slim: फीचर्स

नए इनफिनिक्स इनबुक एक्स3 स्लिम को ऐल्युमिनियम अलॉय फिनिश के साथ लॉन्च किया गया है। इस लैपटॉप में 12th Gen Intel Core i7 (1255U) प्रोसेसर मिलता है। ग्राफिक्स के लिए Iris Xe ग्राफिक्स दिया गया है। इस लैपटॉप का वजन 1.24 किलोग्राम और मोटाई 14.8mm है। इसके अलावा लैपटॉप को 16 जीबी तक रैम और 512 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज के साथ उपलब्ध कराया गया है। सॉफ्टवेयर की बात करें तो लेटेस्ट इनफिनिक्स डिवाइस में 14.1 इंच डिस्प्ले दी गई है जो फुलएचडी रेजॉलूशन और 300 निट्स ब्राइटनेस ऑफर करती है। इस लैपटॉप को Windows 10 Home के साथ उपलब्ध कराया गया है।

लेटेस्ट Infinix InBook X3 स्लिम में 3.5mm हेडफोन जैक, 720 पिक्सल एचडी वेबकैम और दो डिजिटल माइक्रोफोन दिए गए हैं। इस लैपटॉप में स्टीरियो स्पीकर्स मिलते हैं। कनेक्टिविटी के लिए इनफिनिक्स इनबुक एक्स3 में वाई-फाई 6 802.11 एएक्स, ब्लूटूथ 5.1 और चार्जिंग व डेटा ट्रांसफर के लिए यूएसबी टाइप-सी पोर्ट जैसे फीचर्स दिए गए हैं। डेटा ट्रांसफर के लिए इस लैपटॉप में एक यूएसबी टाइप-सी पोर्ट मिलता है। इसके अलावा एक HDMI 1.4 पोर्ट और एसडी कार्ड स्लॉट भी है। सिस्टम को पावर देने के लिए कंपनी ने 50Wh बैटरी दी है जिसे 65PD 3.0 टाइप-सी फास्ट चार्जर से चार्ज किया जा सकता है।