Happy Women’s Day (Mahila Diwas) 2024 Wishes Images, Status, Photos, Video Status for Facebook, Instagram, WhatsApp: दुनियाभर में 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के तौर पर मनाया जाता है। यह एक खास दिन खासतौर पर दुनियाभर की महिलाओं के लिए समर्पित किया गया है ताकि एक मां, बेटी, बहन, गर्लफ्रेंड, पत्नी और प्रेमिका को यह अहसास दिलाया जा सके कि वो कितनी खास है। पहली बार 1909 में 28 फरवरी को अमेरिका में महिला दिवस के तौर पर सेलिब्रेट किया गया था। यूरोप में 8 मार्च के दिन ही पीस ऐक्टिविस्ट्स को सपोर्ट करने के लिए महिलाओं ने रैली की थी। यूनाइटेड नेशन्स ने 1975 में 8 मार्च को पहला इंटरनेशनल विमन्स डे मनाया।
इस दिन बहुत सारे लोग अपने जीवन में शामिल महिलाओं को फूल, चॉकलेट और तोहफे देते हैं। इसके अलावा अब जबकि डिजिटल युग है तो व्हाट्सऐप, फेसबुक, इंस्टाग्राम और स्नैपचैट पर भी अपने करीबी लोगों को महिला दिवस की शुभकामनाएं तस्वीरें और बधाई संदेश के जरिए दी जा सकती हैं। हम आपको बता रहे हैं उन मैसेजेस, फोटोज और स्टेटस के बारे में जिन्हें आप सोशल मीडिया पर शेयर कर सकते हैं।
Happy Women’s Day 2024 Wishes, Status
- 1.क्यों त्याग करे नारी केवल
क्यों नर दिखलाए झूठा बल
नारी जो जिद्द पर आ जाए
अबला से चण्डी बन जाए
उस पर न करो कोई अत्याचार
तो सुखी रहेगा घर-परिवार
महिला दिवस की हार्दिक बधाई
2. “हम हमेशा देखते हैं जब आदमी स्त्री से प्यार करता है। वो
अपनी ज़िन्दगी का बहुत छोटा हिस्सा देता है। पर जब स्त्री प्यार
करती है वो सबकुछ दे देती है।”
हैप्पी विमेंस डे
3.जिसने बस त्याग ही त्याग किए
जो बस दूसरों के लिए जिए
फिर क्यों उसको धिक्कार दो
उसे जीने का अधिकार दो
महिला दिवस की शुभकामनाएं
4. हजारों फूल चाहिए एक माला बनाने के लिए,
हजारों दीपक चाहिए एक आरती सजाने के लिए,
हजारों बूंद चाहिए समुद्र बनाने के लिए,
पर एक “स्त्री” अकेली ही काफी है,
घर को स्वर्ग बनाने के लिए…
महिला दिवस की शुभकामनाएं
5. मुस्कुराकर, दर्द भूलकर,
रिश्तों में बंद थी दुनिया सारी,
हर पग को रोशन करने वाली,
वो शक्ति है एक नारी।।
महिला दिवस की शुभकामनाएं
6. मन में ममता और करुणा की भाव लिए,
बड़े ही खूबसूरती के साथ अपनी सभी जिम्मेदारियां निभाती हैं,
परिवार की धुरी महिला,
चेहरे की रौनक सूरज सी बढ़ती जाए,
भीतर की ऊर्जा सदा दमकती जाए।।
महिला दिवस की ढ़ेरो शुभकामनाएं
Happy Women’s Day (Mahila Diwas) 2024 Wishes Images, Status, Photos





