Apple ने अपने पहले इवेंट के दौरान ही iPhone उपयोगकर्ताओं के लिए अपना नवीनतम iOS वेरिएंट पेश किया था। यह अपने iPhone यूजर्स को फेस आईडी के साथ फेस मास्क के साथ अनलॉक करने की अनुमति देता है।
अब, सरकार ने एक एडवाइजरी जारी की है, जिसमें iPhone उपयोगकर्ताओं को अपने स्मार्टफोन को जल्द से जल्द अपडेट करने के लिए कहा गया है। क्योंकि Apple उत्पादों में कई समस्याएं सामने आई हैं, जो अपडेट करने के बाद समस्याएं खत्म हो सकती है। सरकार की ओर से यह सलाह 17 मार्च को जारी की गई थी और इन कई कमजोरियों के लिए गंभीरता पेश किया गया था। कहा गया है कि अगर इन समस्याओं को दूर नहीं किया गया तो आपका डिवाइस हैक भी हो सकता है।
एडवाइजरी में कहा गया है कि Apple उत्पादों में पाई जाने वाली कमजोरियां एक हैकर्स को विशेषाधिकार देती है। साथ ही उनके सामने कई कमजोरियों को उजागर करती है। इसके अलावा प्रभावित उपयोगकर्ता के iPhone पर मनमाने कोड को दर्ज करने संवेदनशील जानकारी का खुलासा करने और कमजोर सिस्टम पर सुरक्षा प्रतिबंधों को बायपास करने की अनुमति देती हैं।
किसमें दिख रहीं कमजोरियां
जानकारी के अनुसार, कहा गया है कि ये कमजोरियां ऐप्पल उत्पादों में मेमोरी इनिशियलाइज़ेशन इश्यू, आउट-ऑफ-बाउंड्स रीड, आउट-ऑफ-बाउंड्स राइट, मेमोरी करप्शन, टाइप कन्फ्यूजन इश्यू, नल पॉइंटर डीरेफरेंस, ऑथेंटिकेशन इश्यू, कुकी मैनेजमेंट के कारण मौजूद हैं। जिसे डिवाइस अपडेट करके दूर किया जा सकता है।
सीईआरटी-इन ने कहा कि इन कमजोरियों का सफल शोषण हमलावर को उन्नत विशेषाधिकार प्राप्त करने और पीड़ित के ऐप्पल डिवाइस में मनमाने कोड को दर्ज करने और सुरक्षा प्रणाली में घुसपैठ करने की अनुमति दे सकता है।
इन डिवाइसों के लिए एडवाइजरी
इनमें iOS 15.4 से पुराने iOS और iPad संस्करण, 8.5 से पुराने WatchOS, 15.4 से पुराने Apple tvOS, Windows संस्करण 12.12.3 के लिए Apple iTunes, मॉन्टेरी 12.3 से पुराने macOS, 7.9 से पुराने Apple TV सॉफ़्टवेयर, 10.7 से पुराने लॉजिक प्रो X और Apple Xcode संस्करण 13.3 से पुराना शामिल हैं।
जल्द कर लें अपडेट
यदि आप एक Apple उपयोगकर्ता हैं और अभी भी iOS 15.4 में अपडेट नहीं किया है तो एडवाइजरी में कहा गया है कि आप इसे जल्द से जल्द अपडेट करें। ऐप्पल आईओएस 15.4 में अपडेट होते ही आपको फेस आईडी के साथ आईफोन अनलॉक जैसे फीचर्स मिलते हैं। जिससे डिवाइस को सुरक्षित रखा जा सकता है।