Google Pixel Watch को आखिरकार Made by Google 2022 इवेंट में लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इसी इवेंट में पिक्सल 7 प्रो और पिक्सल 7 स्मार्टफोन से भी पर्दा उठाया। पिक्सल वॉच गूगल की पहली स्मार्टवॉच है जो Google की ब्रैंडिंग के साथ आती है। नई गूगल पिक्सल वॉच में Wear OS प्लैटफॉर्म दिया गया है। पिक्सल वॉच में सर्कुल डोम डिजाइन के साथ एलटीई और वाई-फाई ऑप्शन मिलते हैं। पिक्सल वॉच को भारत में लॉन्च करने से जुड़ी कोई जानकारी नहीं है।
Google Pixel Watch Price
गूगल पिक्सल वॉच के वाई-फाई मॉडल की कीमत 349 डॉलर (करीब 28,700 रुपये) है। वहीं 4G LTE वरियंट का दाम 399 डॉलर (करीब 32,800 रुपये) है। पिक्सल वॉच को ब्लैक, सिल्वर और गोल्ड कलर में लॉन्च किया गया है।
स्ट्रैप की बात करें तो गूगल पिक्सल वॉच के लिए स्ट्रैप को लेमनग्रास, ऑलिव, रेड, ग्रे, बीज और ग्रीन कलर में लिया जा सकता है। वॉच अब अमेरिका में प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है।
Google Pixel Watch Features and Specifications
गूगल पिक्सल वॉच में 1.6 इंच सर्कुलर डिस्प्ले है। फोन में डिस्प्ले के चारों तरफ बेज़ल भी मिलते हैं। गूगल पिक्सल वॉच में Wear OS मिलता है। इसमें गूगल असिस्टेंट, मैप्स, वॉलेट, Services और Play Store जैसे ऐप मिलते हैं। पिक्सल वॉच में Wear OS को खासतौर पर वॉच के सर्कुलकर डिजाइन के लिए ऑप्टिमाइज़ किया गया है। गूगल ने कहा था कि Home ऐप को भी जल्द Wear OS प्लैटफॉर्म पर उपलब्ध कराया जाएगा। अब Wear OS 3 पर चलने वाली सभी डिवाइस पर उपलब्ध है। वॉच में साइड पर UI व मेन्यू नेविगेशन के लिए एक बटन दिया गया है।
गूगल पिक्सल वॉच की सबसे अहम खासियत है इसमें दिए गए फिटनेस और हेल्थ से जुड़े फीचर्स। पिक्सल वॉच Fitbit इंटिग्रेशन के साथ आता है। इसमें HR मॉनिटर, स्लीप ट्रैकिंग और ऐक्टिव ज़ोन मिनट्स दिए गए हैं। यह वॉच मल्टीपल वर्कआउट और स्पोर्ट्स मोड सपोर्ट करती है। इसके अलावा, वॉच में बिल्ट-इन GPS भी है यानी फोन के बिना ही आउटडोर ऐक्टिविटी ट्रैक की जा सकती हैं।
बैटरी लाइफ की बात करें तो पिक्सल वॉच को लेकर दावा है कि इसकी बैटरी पूरे एक दिन तक चल जाएगी। इस वॉच में एक इंटिग्रेटेड माइक और स्पीकर है जिससे वॉच से ही कॉल डायल और रिसीव हो सकती है। इस वॉच में मल्टीपल वॉच फेस, गोरिल्ला ग्लास5, टाइल्स, मोबाइल नोटिफिकेशन मिररिंग, कलर थीम, स्लीप ट्रैकिंग जैसे मोड मिलते हैं।