Krishnakumar Kunnath ‘KK’ Google Doodle (कृष्णकुमार कुन्नथ “केके”): आज गूगल का होमपेज देखा क्या? Google के होमपेज पर आज किसी की याद में एक बेहद खास डूडल बनाया गया है। बॉलीवुड के आइकॉनिक सिंगर कृष्णकुमार कुन्नथ जो KK के नाम से मशहूर थे आज के दिन ही उन्होंने अपना पहले और बेहद खास गाने के साथ डेब्यू किया था। और केके की याद में एक स्पेशल Google Doodle बनाया गया है। साल 1996 में प्लेबैक इंडस्ट्री में ‘छोड़ आए हम वो गलियां’ से धमाकेदार डेब्यू करने वाले केके घर-घर में जाना पहचाना नाम बन गए।

केके की दिल को छू लेने वाली मीठी आवाज को आज हम कई यादगार गानों में सुन सकते हैं। उन्होंने इंडस्ट्री में कई रोमांटिक हिट गाने जैसे ‘खुदा जाने’, ‘बीते लम्हे’ गाकर लोगों को अपना फैन बना दिया। ना केवल हिंदी इंडस्ट्री बल्कि केके ने विविध भारतीय भाषाओं में गाने रिकॉर्ड किए। उन्होंने तमिल, तेलगू, कन्नड़, मलयालम, उड़िया, बंगाली, असमी, मराठी और गुजराती में गाने गाए।

Jio का सबसे ‘अनूठा’ सस्ता प्लान! 200 से भी कम में अनलिमिटेड 5G डेटा, लाखों यूजर्स की मौज

बहुत छोटा रहा केके का सफर
23 अगस्त 1968 को दिल्ली में जन्मे केके ने दिल्ली विश्वविद्यालय के किरोड़ीमल कॉलेज से पढ़ाई की थी। इसके बाद उन्होंने कुछ दिन मार्केटिंग में काम किया। लेकिन म्यूजिक उनका पैशन था जिसमें उन्होंने एक बेहद कामयाब और शानदार करियर बनाया और लाखों दिलों को अपना फैंस बना लिया।

केके की जिंदगी में बड़ा पड़ाव उस वक्त 1994 में आया जब उन्होंने कमर्शियल जिंगल्स गाना शुरू किया। इसके साथ ही उन्हें बॉलीवुड में अपना रास्ता बनाने के लिए एंट्री मिल गई। हिंदी सिनेमा में 1999 में उन्होंने फिल्म ‘हम दिल दे चुके सनम’ के दिल छू लेने वाले सॉन्ग ‘तड़प तड़प’ के साथ धूम मचा दिया। और यह गाना उनके करियर के सबसे बड़े हिट मोमेंट में से एक बन गया। इसी साल उनकी सोलो एल्बम ‘पल’ रिलीज हुई और इसका टाइटल ट्रैक और गाना ‘यारों’ एक तरह से दोस्ती और नोस्टैल्जिया का एंथम बन गया।

केके ने अपने पूरे करियर में करीब 500 से ज्यादा हिंदी और 200 रीजनल सॉन्ग रिकॉर्ड किए। उन्होंने 11 अलग-अलग भाषाओं में 3500 जिंगल्स भी रिकॉर्ड कीं और देश के सबसे सफल व जाने-माने गायकों में अपना नाम दर्ज करा दिया। उन्हें 6 फिल्मफेयर अवॉर्ड और दो स्टार स्क्रीन अवॉर्ड्स मिले।

साल 2022 में कोलकाता में एक शो में परफॉर्मेंस के दौरान केके को हार्ट अटैक आया और 53 साल की उम्र में यह जादुई गायक दुनिया को अलविदा कह दिया। केके के निधन से उनके फैंस को बड़ा झटका लगा। लेकिन उनके गाए हुए गानों के साथ अपने फैंस के दिलों में वह हमेशा जिंदा रहेंगे।