गूगल ने अपने एंड्रॉयड कीबोर्ड को अपडेट किया है। नए कीबोर्ड में अब कई और फीचर्स देखने को मिलेंगे। कीबोर्ड में किए गए बदलावों से टाइपिंग और ज्यादा आसान हो जाएगी। कीबोर्ड के अपडेट वर्जन में वन हेंडेड मोड भी दिया गया है, इससे अब आप एक हाथ से टाइपिंग कर पाएंगे। इसके साथ ही अब आप अपने कीबोर्ड के आकार को अपनी सहूलियत के हिसाब से बदल पाएंगे।

Read Also: स्‍वामी जी का दावा-गूगल मैप के आईकन और विट्ठल देव के तिलक की एकरूपता ईश्‍वर के सर्वव्‍यापी होने का सबूत

कीबोर्ड में शब्दों के चारों तरफ बॉर्डर डिस्प्ले होगा। इस ऑप्शन से आप गलत शब्द पर टैप नहीं कर पाएंगे। गूगल की तरफ से सुझाए गए शब्दों को हटाने के लिए शब्द के सामने ही डिलीट का बटन दिया होगा।

Read Also: फेसबुक और गूगल पर बाढ़ का खतरा, अंटार्कटिका की बर्फ टूटी तो डूब जाएंगे ऑफिस

गौरतलब है कि पिछले सप्ताह माइक्रोसॉफ्ट ने आईओएस यूजर्स के लिए अपना वर्ड फ्लो कीबोर्ड यूनिक शेप और वन हेंडेड मोड के साथ लॉन्च किया था। इसके साथ ही अन्य कई कंपनियों के एंड्रॉयड कीबोर्ड काफी लंबे समय से वन हेंडेड मोड के साथ काम कर रहे हैं।