Google Doodle Happy Holidays 2019: Christmas Day 2019 से पहले गूगल ने हैप्पी हॉलीडेज 2019 का गूगल डूडल बनाकर विश किया है। Google का डूडल एनिमेटेड तो है, गूगल डूडल क्रिसमस डे 2019 (25 December 2019) की भी याद दिला रहा है। गूगल डूडल की अगर बात करें तो तीसरे अक्षर O को ग्लोब आकार में दर्शाया गया है। जैसा कि हमने आपको बताया कि Google Doodle एनिमेटेडे है जो मूव हो रहा है। देखने में गूगल डूडल काफी अच्छा लग रहा है।

ग्लोब को यदि ध्यानपूर्वक देखेंगे तो आपको पता चलेगा कि इसमें एक क्रिसमस ट्री है और सैंटा क्लॉज की सवारी इधर से उधर चक्कर लगा रही है। केवल इतना ही नहीं, बर्फबारी भी होती नज़र आ रही है।

Happy Holidays 2019: अगर आप भी इस बात को जानने के लिए उत्सुक हैं कि आखिर हैप्पी हॉलीडेज सीज़न है क्या तो आइए हम आपको इस विषय में जानकारी मुहैया कराते हैं। Google ने आज डूडल के जरिए सभी को हैप्पी हॉलीडेज 2019 (Happy Holidays 2019) विश कर रहा है।

आप लोगों की जानकारी के लिए बता दें कि यूनाइटेड स्टेट्स में हॉलीडे सीज़न का आगाज़ थैंक्सगिविंग से होता है और यह न्यू ईयर 2020 (New Year 2020) तक चलता है। इसमें क्रिसमस डे (Christmas Day), हनुका (Hanukkah) और क्वॉन्जा (Kwanzaa) जैसे त्योहार शामिल हैं।

Google ने एक साथ कई डूडल बनाए हैं, जी हां यदि आप गूगल पर जाकर Christmas 2019 लिखकर सर्च करते हैं तो आपको क्रिसमस ट्री, लाइट्स के साथ एक फैमिली नज़र आएगी। याद करा दें कि 22 दिसंबर 2019 को सबसे छोटे दिन के मौके पर भी गूगल डूडल तैयार किया गया था। बता दें कि इस दिन को विंटर सोल्सटिस 2019 (Winter Solstice 2019) नाम से भी जाना जाता है।