Google celebrates Valentine’s Day with a doodle: गूगल ने 14 फरवरी 2023 यानी वैलेंटाइन्स डे के मौके पर एक ऐनिमेटेड डूडल बनाया है। आज (14 फरवरी 2023) को दुनियाभर में वैलेंटाइन्स डे के तौर पर मनाया जा रहा है और गूगल ने भी इस मौके पर शानदार डूडल बनाकर प्यार के दिन को याद किया है।

Valentine’s Day Doodle 2023

नया गूगल डूडल (Google Doodle) ऐनिमेटेड है और इसके बैकग्राउंड में ब्लर Google लिखा हुआ दिख रहा है।

Google Doodle में दो दुखी वॉटर ड्रॉपलेट (बूंदों) को ऊपर से नीचे गिरते हुए देखा जा सकता है इसके बाद ये मिलकर एक होकर दिल का आकार ले लेते हैं। गूगल ने इस डूडल को नाम दिया है- ‘Rain or shine, will you be mine?’

ऐसा कहा जाता है कि मध्य युग में इंग्लैंड और फ्रांस जैसे देशों में ऐसा माना जाता था कि इस दिन से पक्षियों के मिलने का सीजन शुरू होता है। इसके बाद इन देशों में इस दिन को प्यार के दिन से जोड़ दिया गया और फिर धीरे-धीरे बाद में इसे सेलिब्रेट किया जाने लगा। 17वीं सदी में वैलेंटाइन डे काफी पॉप्युलर हो गया।

ऐसा माना जाता है कि Valentine’s Day का नाम संत वैलेंटाइन की याद में पड़ा जो तीसरी सदी में रोमन कैथोलिक प्रीस्ट थे। उनकी मृत्यु 14 फरवरी को 270AD में हुई थी। इसके अलावा ऐसा भी कहा जाता है कि वैलेंटाइन का इतिहास फर्टिलिटी के लिए होने वाले एक रोमन फेस्टिवल ‘Lupercalia’ से जुड़ा है। ऐसा माना जाता है कि Lupercalia फेस्टिवल को एक धार्मिक ट्विस्ट देने के लिए चर्च ने इसे वैलेंटाइन डे के तौर पर मनाना शुरू कर दिया।