एक तरफ लोग Coronavirus से जूझ रहे हैं तो वहीं बंगाल की खाड़ी से उठे चक्रवात अम्फान (Cyclone Amphan) के कारण देश में कई तटीय इलाकों को रेड अलर्ट पर रखा गया है। यदि आप भी Cyclone Amphan से जुड़ी आधिकारिक जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो हमारी यह खबर खास आप लोगों के लिए है।

बता दें कि कुछ ऐसी सरकारी वेबसाइट और एप है जो इस चक्रवात अम्फान को ट्रैक कर इसके लाइव मूवमेंट को मॉनिटर करते हैं। हम आपको बताएंगे कि कैसे आप वेबसाइट और एप के माध्यम से Cyclone Amphan से जुड़ी आधिकारिक जानकारी हासिल कर पाएंगे।

Cyclone Amphan Tracker LIVE: UMANG app

सबसे पहले बात करते हैं सरकारी उमंग एप की। सरकार का उमंग एप आईओएस और एंड्रॉयड दोनों पर उपलब्ध है। आप लोग इस एप की मदद से चक्रवात अम्फान (Amphan cyclone) की गति और मूवमेंट को आसानी से ट्रैक कर पाएंगे। बता दें कि भारत सरकार द्वारा UMANG एप को डेवलप किया गया है।

1) सबसे पहले आपको अपने फोन पर उमंग एप को खोलना है।
2) इसके बाद आपको उमंग एप के मेन होमपेज पर आपको न्यू एंड अपडेटेड सेक्शन में IMD (Indian Meteorological Department) लिखा नज़र आएगा।
3) जैसे ही आप IMD पर क्लिक करेंगे, आपके सामने कई विकल्प खुल जाएंगे, जैसे करंट वेदर, नाउकास्ट, cyclone आदि।

 Cyclone Amphan Tracker LIVE
Cyclone Amphan Tracker LIVE: ऐसे पाएं चक्रवात के बारे में आधिकारिक जानकारी (फोटो- उमंग एप)

4) आपको cyclone ऑप्शन पर क्लिक करना है।
5) इसके बाद आपको दो विकल्प दिखेंगे, track of cyclonic distrubance और विंड वॉर्निंग। आप जिस भी संबंध में जानकारी चाहिए आप उस ऑप्शन पर क्लिक कर सकते हैं।

Cyclone Amphan Tracker LIVE: http://www.rsmcnewdelhi.imd.gov.in पर ऐसे करें ट्रैक

रीजनल स्पेशलाइज्ड मेट्रोलॉजिकल सेंटर फॉर टिपिकल साइकलोन ओवर नॉर्थ इंडियन ओसियन वेबसाइट को भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) द्वारा डेवलप किया गया है। यह वेबसाइट आईएमडी वेबसाइट से काफी मिलती जुलती है।

 Cyclone Amphan Tracker LIVE
Cyclone Amphan Tracker LIVE: ऐसे पाएं चक्रवात के बारे में आधिकारिक जानकारी

इस वेबसाइट पर भी आपको चक्रवात के रियल-टाइम अपडेट्स और लेटेस्ट जानकारी प्राप्त होगी। आप लोगों की जानकारी के लिए बता दें कि जैसे ही आप http://www.rsmcnewdelhi.imd.gov.in को खोलेंगे आपको होमपेज पर ही च्रकवात अम्फान से जुड़ी लेटेस्ट जानकारी दिखाई देगी।

Cyclone Amphan Tracker LIVE: mausam.imd.gov.in

आप लोगों की जानकारी के लिए बता दें कि mausam.imd.gov.in वेबसाइट चक्रवात को ट्रैक करने वाली सबसे विश्वसनीय वेबसाइटों में से एक है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) और इस वेबसाइट को पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय द्वारा डेवलप किया गया है।

1) सबसे पहले आपको mausam.imd.gov.in पर जाना होगा।
2) इसके बाद वेबसाइट के होमपेज को स्क्रॉल करे नीचे की तरफ जाएं, यहां आपको चक्रवात यानी cyclone ऑप्शन पर क्लिक करना है।

Cyclone Amphan Tracker LIVE
Cyclone Amphan Tracker LIVE: ऐसे पाएं चक्रवात के बारे में आधिकारिक जानकारी (फोटो सोर्स- mausam.imd.gov.in)

3) जैसे ही आप च्रकवात ऑप्शन पर क्लिक करेंगे, अलग से एक पेज खुलेगा। लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए आपको बायीं तरफ click on track cyclone disturbance पर क्लिक करना है। बता दें कि वेबसाइट पर विंड और स्ट्रॉम सर्ज वॉर्निंग आदि की भी जानकारी मिली है।

Cyclone Amphan Tracker, Weather Today LIVE Updates: मौसम विभाग का अनुमान, कोलकाता में तूफान की रफ्तार 110 किलोमीटर प्रतिघंटा होगी