Covid-19 vaccine registration: cowin.gov.in पर रजिस्ट्रेशन करा लिया है और वैक्सीन लगवाने के लिए खाली स्लॉट का इंतजार कर रहे हैं लेकिन खाली स्लॉट नहीं मिल पा रहा है तो आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि कैसे आप पेड स्लॉट भी चेक कर सकते हैं। पेड स्लॉट चेक करने की सुविधा भी cowin.gov.in पोर्टल पर दी गई है।

cowin.gov.in पर कोविड-19 की वैक्सीन लगाने के लिए रजिस्ट्रेशन चल रहा है। लेकिन कई लोगों को अभी तक नजदीकी सेंटर्स पर खाली स्लॉट नहीं मिल पा रहा है। इसके लिए वह दिन में कई बार कोविन पोर्टल पर जाकर स्लॉट चेक कर रहे हैं। यहां तक कि पेटीएम के वैक्सीन फाइंडर टूल की मदद से भी खाली स्लॉट खोजने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि फ्री वैक्सीन वाले स्लॉट खाली नहीं मिल रहे हैं और आप इंतजार नहीं करना चाहते हैं तो पेड वैक्सीन स्लॉट को भी जांच सकते हैं। इसे भी पढ़ेंः कोविन पर कैसे रजिस्ट्रेशन और खाली स्लॉट ऐसे करें चेक 

cowin.gov.in पर पेड स्लॉट कैसे खोजें (how to find paid slot on cowin.gov.in)

कोविन पोर्टल पर खाली स्लॉट खोजने के लिए लोग cowin.gov.in पर लॉगइन करते हैं और फिर शेड्यूल पर क्लिक करते हैं, इसके बाद बुक शेड्यूल का ऑप्शन नजर आता है, उस पर क्लिक कर देते हैं। इसके बाद आप पिन कोड और शहर व जिले के नाम करीबी वैक्सीन सेंटर को खोज सकते हैं। इसके बाद जिले और पिन कोड के नीचे कुछ विकल्प मिलेंगे, जिनमें 18+, 45+ विकल्प मिलेंगे। इनमें एक विकल्प पेड का भी है, जिस पर क्लिक करने से आपको अपने जिले या पिन कोड पर पेड स्लॉट की जानकारी मिल जाएगी। हर राज्य में पेड वैक्सीन की कीमत अलग-अलग है।

cowin.gov.in पर बार-बार लॉगइन से हैं परेशान

cowin.gov.in पर हर बार लॉगइन करने के लिए आपको ओटीपी एंटर करने की जरूरत पड़ती है लेकिन आप मोबाइल के क्रोम ब्राउजर में कोविन पोर्ट्ल पर लॉगइन करें। इसके बाद थोड़ी-थोड़ी देर बाद स्लॉट चेक करते रहें। अगर आप करीब 1 घंटे तक क्रोम ब्राउजर को ओपेन नहीं करते हैं तो यह बंद हो जाता है।

कोविड वैक्सीन के स्लॉट कब होते हैं ओपेन (When do Covid vaccine slots open?)

कोविन वैक्सीन लगवाने के स्लॉट कब ओपेन होते हैं, इसके बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। हम सलाह देते हैं कि आप इसे दिन में कई बार चेक करें और कल जिस टाइम पर देखा था, आज उसकी जगह दूसरे टाइम पर चेक करें। पेटीएम ने वैक्सीन फाइंडर का टूल जारी किया है। ऐप में एक विकल्प है, जो खाली वैक्सीन स्लॉट उपलब्ध होने पर अलर्ट भेजता है। पेटीएम के वैक्सीन फाइंडर टूल के बारे में जानने के लिये यहां क्लिक करें।