BSNL ने जियो को टक्कर देने के लिए नया प्लान पेश कर दिया है। इस प्लान में यूजर्स को 45GB डेटा मिलेगा। इस प्लान की सबसे खास बात होगी कि यूजर को 45GB डेटा एक साथ मिल जाएगा। मतलब डेली की कोई लिमिट नहीं होगी। यूजर चाहे तो इस डेटा को एक दिन में खर्च कर ले या फिर पूरे महीने चलाता रहे। हालांकि यह डेटा रोल ओवर सुविधा के साथ नहीं मिलने वाला है। मतलब अगर महीने में पूरा डेटा इस्तेमाल नहीं हुआ तो वह बेकार हो जाएगा। अगले महीने में नहीं जुडे़गा। बीएसएनएल का यह पोस्टपेड प्लान है। इस प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा भी मिलेगी। इसके अलाना 100 SMS भी रोजाना करने के लिए मिलेंगे। इस प्लान की कीमत 499 रुपए महीने है।

जियो की बात करें तो JIO के 509 रुपए के प्लान में यूजर को एक महीन के लिए 60GB डेटा दिया जा रहा है। लेकिन इसमें यूजर को रोजाना 2GB हाई स्पीड का डेटा मिलता है। हाई स्पीड डेटा खत्म होने के बाद इंटरनेट तो अनलिमिटेड चलता रहता है लेकिन स्पीड कम हो जाती है। रोजाना की लिमिट खत्म होने के बाद स्पीड कम होकर 64kbps की रह जाती है। इस प्लान में भी यूजर को अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलती है। इसके अलावा अनलिमिटेड SMS की भी सुविधा मिलती है।

[jwplayer LZBOTrOS-gkfBj45V]

हाल ही में BSNL ने 98 रुपए का पैक लॉन्च किया था। यह रिचार्ज प्रीपेड यूजर्स के लिए था। इसमें यूजर्स को रोजाना हाई स्पीड का 1.5 GB डेटा मिलता है। इस प्लान की वैधता 26 दिन की है। इस तरह यूजर को महज 2.51 रुपए प्रति जीबी के हिसाब से डेटा मिलता है। यह सुविधा जियो 149 रुपए में दे रहा है और एयरटेल 199 रुपए में दे रही है। साथ ही इसमें 100SMS भी मिलते हैं। आपको बता दें कि एयरटेल ने भी हाल ही में अपने यूजर्स के लिए 246 GB डेटा का प्लान लॉन्च किया था। इस प्लान में यूजर को अनलिमिटेड कॉलिंग और इंटरनेट की सुविधा दी जा रही है। साथ ही 100SMS भी दिए जा रहे हैं। इस प्लान की वैधता 82 दिन की है। एयरटेल का यह प्लान 558 रुपए का है।