Amazon Prime Now: ई-कॉमर्स साइट अमेजन ने 2016 में ग्रोसरी डिलीवरी ऐप Amazon Now को लॉन्च किया था लेकिन बाद में इस का नाम बदलकर अमेजन प्राइम नाउ कर दिया गया था। इस ऐप का उद्देश्य यह था कि ऐप 2 घंटे के भीतर ग्रोसरी को डिलीवर करता है, लेकिन अब इस ग्रोसरी डिलीवरी ऐप को भारत में बंद करने का फैसला लिया गया है।
अमेजन प्राइम नाउ ऐप के होम स्क्रीन पर एक बैनर दिख रहा है जिसपर लिखा कि इस ऐप के लिए सपोर्ट जल्द बंद हो जाएगा। आप लोगों की जानकारी के लिए बता दें कि Amazon ने फिलहाल सटीक तारीख की घोषणा नहीं की है कि आखिर कब से यह सर्विस बंद कर दी जाएगी।
Amazon Prime Now ऐप अभी Apple iPhone यूजर्स के लिए ऐप स्टोर तो वहीं एंड्रॉयड यूजर्स के लिए यह ऐप गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध है। प्राइम नाउ ऐप यूजर्स को अब ऑनलाइन ग्रोसरी सर्विस के लिए अपने फोन में Amazon ऐप को डाउनलोड करना होगा।
ऐसा कहा जा रहा है कि अमेजन प्राइम नाउ को अमेजन फ्रेश से रिप्लेस किया जाएगा। आप लोगों की जानकारी के लिए बता दें कि Amazon Fresh कंपनी के मेन अमेजन ऐप का ही हिस्सा है।
कंपनी की तरफ से अभी कोई भी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है कि प्राइम नाउ ऐप को आखिर क्यों बंद किया जा रहा है। लेकिन गैजेट्स 360 की एक रिपोर्ट में ऐसा कहा गया है कि प्राइम नाउ कंपनी की उम्मीदों पर खरी नहीं उतर पाई है।
Tips And Tricks: स्मार्टफोन हो गया है स्लो, इन तरीकों से बढ़ाएं स्पीड
Tips & Tricks: चुटकियों में ऐसे डाउनलोड होगा TikTok वीडियो, जानें क्या है तरीका