Akshay Kumar को वैसे तो खिलाड़ी कुमार और न जाने किन-किन नामों से संबोधित किया जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि वह एक अच्छे अभिनेता की तरह ही एक अच्छे इन्वेस्टर भी हैं और उन्होंने कई बड़ी नामचीन कंपनियों में निवेश भी किया है। इनमें कुछ टेक स्टार्टअप भी शामिल हैं, जो स्मार्टवॉच से लेकर गेमिंग ऐप तक बनाती हैं।
हमेशा अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देने वाले अक्षय कुमार अक्सर GOQii के विज्ञापन में नजर आते हैं और लोगों से स्वस्थ रहने की अपील भी करते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि उन्होंने इस कंपनी में निवेश भी किया है। इतना ही नहीं FAU-G गेम में भी अक्षय कुमार की हिस्सेदारी है। आइये जानते हैं अक्षय कुमार ने किन-किन टेक स्टार्टअप और कंपनियों में निवेश किया है।
GOQii में हैं इन्वेस्टर और ब्रांड एंबेसडर
GOQii एक स्मार्ट वॉच निर्माता कंपनी है। यह इंसान की डेली एक्टीविटी को ट्रैक करके उसे स्वस्थ रहने की टिप्स भी मुहैया कराती है, जिसमें मदद के लिए एक्सपर्ट भी शामिल कि गए हैं। एक्सपर्ट अपनी राय एक ऐप के माध्यम से शेयर करते हैं। अक्षय कुमार GOQii के विज्ञापन में भी नजर आते हैं। GOQii का लेटेस्ट प्रोडक्ट Smart Vital है, जो एक स्मार्ट वॉच है और कई फिटनेस सेंसर के साथ आती है। हालांकि अक्षय कुमार की हिस्सेदारी कितने प्रतिशत है, उसकी जानकारी नहीं दी गई है।
FAU-G गेम में भी है निवेश
भारत में पबजी गेम के सबसे बड़े प्रतिद्वंदी माने जा रहे FAU-G गेम को जनवरी में लॉन्च किया था और इसे स्टूडियो एनकोर प्रा. लि. (Studio nCore Pvt. Ltd) ने तैयार किया है, जिसमें अक्षय कुमार की भी हिस्सेदारी है। अक्षय कुमार ने इस ऐप की लॉन्चिंग की भी जानकारी शेयर की थी। हालांकि इनवेस्ट की हिस्सेदारी की जानकारी नहीं है। FAU-G गेम के डेवलपर ने हाल ही में घोषणा की थी कि उनके इस ऐप द्वारा कमाए गए लाभ का 20 प्रतिशत हिस्सा ‘भारत के वीर ट्रस्ट’ को दान के रूप में दिया जाएगा।
ईकॉमर्स कंपनी के हैं मालिक
होम शॉपिंग टेलीविजन चैनल ‘बेस्ट डील टीवी’ में अक्षय कुमार का मालिकाना हक है। हालांकि इसमें उनके साथ राज कुंद्रा भी शामिल हैं। यह एक 24 घंटे चलने वाला फ्री टू एयर टीवी चैनल है। इसे साल 2015 में लॉन्च किया गया था। अक्षय कुमार की नेट वर्थ 325 मिलियन डॉलर (करीब 24.19 करोड़ रुपये) है।