Airtel ने एक बार फिर IPL सीजन में अपना एक और प्लान लॉन्च कर दिया है। इस प्लान में यूजर को रोजाना हाई स्पीड का 2GB डेटा मिलेगा। इसके अलावा अनलमिटेड कॉलिंग की सुविधा भी मिलेगी। साथ ही रोजाना 100SMS भी मिलेंगे। इस प्लान की वैधता 28 दिन की है। इसमें कुल 56GB डेटा मिलेगा। इस प्लान की कीमत 249 रुपए है। इसके अलावा कंपनी ने अपने 349 रुपए वाले प्लान को भी अपडेट कर दिया है। अब इस प्लान में यूजर को रोजाना हाई स्पीडा का 3GB डेटा मिलेगा। इसके अलावा अनलमिटेड कॉलिंग की सुविधा भी मिलेगी। साथ ही रोजाना 100SMS भी मिलेंगे। इस प्लान की वैधता 28 दिन की है। इसमें कुल 84GB डेटा मिलेगा। इस प्लान में पहले रोजाना 2.5GB डेटा मिलता था।
इसके अलावा कंपनी ने 499 रुपए का एक और प्रीपेड प्लान लॉन्च किया था। इस ऑफर के तहत यूजर्स को रोजाना हाई स्पीड का 2GB डेटा दिया जाएगा। इसके अलावा यूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा भी दी जा रही है। साथ ही 100 लोकल और एसडीटी एसएमएस हर दिन इसके साथ दिए जाएंगे। यह ऑफर कंपनी के प्रीपेड यूजर्स के लिए है। इस प्लान की वैधता 82 दिन की है। एयरटेल यूजर्स किसी भी IPL मैच को लाइव देख सकते हैं। यह लाइव प्रसारण एयरटेल हॉटस्टार के साथ मिलकर दिखाएगा। IPL लाइव एयरटेल टीवी ऐप पर देख सकते हैं। दरअसल इसके लिए कंपनी ने अपने एयरटेल टीवी ऐप में अलग से एक सेक्शन बनाया है। यह सेक्शन ऐप को अपडेट करने के बाद मिल जाएगा।
Airtel ने कुछ दिन पहले MyPlan इंफिनिटी पोस्टपेड ऑफर लॉन्च किया था। तो कंपनी ने जब यह प्लान लॉन्च किए थे तो 649 रुपए का प्लान बंद कर दिया था, लेकिन कंपनी ने इस प्लान को कुछ बदलाव के बाद दोबारा लॉन्च किया था। नए प्लान में यूजर को हर महीने 50GB डेटा मिलेगा। इसके अलावा प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉल, रोमिंग में फ्री कॉलिंग और रोजाना 100SMS मिलेंगे। इसके साथ 649 रुपए के प्लान में यूजर को एयरटेल Wynk Music, Airtel TV और एयरटेल सिक्योर डिवाइस प्रोटेक्शन स्कीम का फ्री एक्सेस मिलेगा। एयरटेल इस प्लान के साथ अमेजन प्राइम का फ्री सब्सक्रिप्शन भी दे रही है।