OnePlus 10 Pro Launching Date : चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी वनप्लस इंडिया में अपना OnePlus 10 Pro स्मार्टफोन लॉन्च करने वाली है। वनप्लस ने इसके लिए ऑफिशियल अनाउंसमेंट भी कर दिया है। जिसके अनुसार OnePlus 10 Pro स्मार्टफोन मार्च 2022 के आखिर में लॉन्च किया जाएगा। आपको बता दें इससे पहले ही वनप्लस बता चुकी थी कि, उसका आने वाला स्मार्टफोन 5G कनेक्टिविटी के साथ अफोर्डेबल कीमत पर लॉन्च किया जाएगा। आइए जानते हैं OnePlus 10 Pro स्मार्टफोन में क्या कुछ खास मिलने वाला है।
आपको बता दें वनप्लस इस स्मार्टफोन को पहले ही चीन में लॉन्च कर चुकी है। कंपनी के सीईओ Pete Lau ने वनप्लस फोरम पर एक पोस्ट करते हुए कहा कि, उन्हें खुशी है कि OnePlus 10 Pro को चीन में लोगों ने खासा पसंद किया है। साथ ही मार्च 2022 के आखिर में कंपनी OnePlus 10 Pro स्मार्टफोन को नार्थ अमेरिका, इंडिया और यूरोप में लॉन्च करने वाली है। वहीं वनप्लस के सीईओ ने बताया कि, कंपनी 2022 में इंडिया और यूरोप में 5G कनेक्टिविटी वाले और भी स्मार्टफोन लॉन्च करेगी।
वनप्लस का नया रिटेल मॉडल – वनप्लस अपने स्मार्टफोन की बिक्री के लिए नया रिटेल मॉडल लेकर आई है। वनप्लस के अनुसार अब उसके स्मार्टफोन ऑनलाइन और ऑफलाइन मार्केट में आसानी से खरीदे जा सकेंगे। वनप्लस के सीईओ के अनुसार ये मॉडल इंडिया में भी लागू किया जाएगा। जिससे इंडियन कस्टमर ऑनलाइन तरीके से जल्द ही वनप्लस स्मार्टफोन की डिलीवरी पा सकेंगे।
OnePlus का नया स्मार्टफोन – OnePlus 10 Pro स्मार्टफोन के अलावा कंपनी 2022 की छिमाही में एक नया स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। इस स्मार्टफोन में 150W का सुपर VOOC फास्ट चार्जर दिया जाएगा। जो 4,500mAh बैटरी वाले स्मार्टफोन को 0 से 50% तक केवल 5 मिनट में चार्ज कर देगा। इसके साथ ही वनप्लस ने OxygenOS और ColorOS ऑपरेटिंग सिस्टम को मर्ज करने का प्लान फिलहाल कैसिंल कर दिया है।
जियो गेम के साथ कंपनी ने की पार्टनरशिप – वनप्लस ने अपने स्मार्टफोन को मार्केट में मौजूद दूसरे स्मार्टफोन से बेहतर बनाने के लिए जियोगेम के साथ पार्टनरशिप की है। अब वनप्लस स्मार्टफोन में यूजर्स गेम खेलने के लिए जियोगेम प्लेटफॉर्म को यूज कर सकेंगे।