मां चार बार विधायक, चाचा आठ बार सांसद… कौन हैं मौसम नूर?
मौसम नूर की मां रूबी नूर मालदा की सुजापुर सीट से चार बार कांग्रेस की विधायक रह चुकी हैं। वहीं उनके चाचा अबू बरकत अताउर गनी खान चौधरी, जिन्हें बरकत दा के नाम से जाना जाता था, कांग्रेस के बड़े नेता थे। वे मालदा से आठ बार सांसद रहे और इंदिरा गांधी व राजीव गांधी की सरकारों में केंद्रीय मंत्री भी रहे थे।