कर्नाटक पुलिस पर लगे BJP महिला कार्यकर्ता के कपड़े फाड़ने के आरोप, कमिश्नर ने दी अब सफाई
कर्नाटक में भाजपा महिला कार्यकर्ता के साथ पुलिस हिरासत में कथित बदसलूकी का मामला सामने आया है। आरोप है कि हिरासत के दौरान पुलिस ने महिला के साथ हाथापाई की और कपड़े फाड़े। पुलिस ने सफाई देते हुए कहा कि महिला ने खुद कपड़े उतारे। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस कमिश्नर ने बताया कि महिला पर कई मामले दर्ज हैं और गिरफ्तारी के दौरान उसने विरोध किया।