ट्रिपल एक्स: रिटर्न ऑफ जेंडर केज निर्देशक- डीजे कारुसो
ट्रिपल एक्स: रिटर्न ऑफ जेंडर केज स्टार कास्ट- विन डीजल, दीपिका पादुकोण, रुबी रोज, सैमुअल एल जैक्सन, डोन्नी येन और टोनी जा
ट्रिपल एक्स: रिटर्न ऑफ जेंडर केज स्टार 2.5

काफी समय से फिल्म ट्रिपल एक्स: रिटर्न ऑफ जेंडर केज की चर्चा है। यह फिल्म बॉलीवुड की डिंपल गर्ल दीपिका पादुकोण की पहली हॉलीवुड फिल्म हैं इसलिए भारत में इसे लेकर बहुत ज्यादा उत्सुकता बनी हुई थी। पादुकोण के फैंस उन्हें हॉलीवुड सुपरस्टार विन डीजल के साथ देखने के लिए काफी बेसब्र दिखाई दे रहे थे। इस फिल्म में दीपिका अपने बात करने के देसी लहजे में ही बोलती हुई दिखेंगी। विन के साथ कदम से कदम मिलाती हुई दीपिका आपको देखने को मिलेंगी। चाकू चलाने के अलावा वो ग्रेनेड फेंकते हुए दिखेंगी और ये सब वो लेदर की मिनी स्कर्ट पहने हुए करेंगी। इसमें रोमांस का भी तड़का है।

पहले की दोनों ट्रिपल एक्स सीरिज की तरह यह फिल्म भी एक्शन के डोज से भरी हुई है। जिसमें दीपिका जबर्दस्त एक्शन करते हुए नजर आएंगी। पुरानी फिल्मों की तरह इसमें भी गलत काम को करने वालों से दुनिया को बचाते हुए दिखाया जाएगा। जब आपको चाकू वाली लड़ाई, बाइस चेसिंग और हवा के बीच में एक्शन सीन देखने को मिलेंगे तो स्क्रिप्ट की कोई खास अहमियत रह नहीं जाती है। निर्देशक डीजे कारुसो ने इसी बात का खास ख्याल रखा है। इस फिल्म में आपको हर तरह का एक्शन देखने को मिलेगा जिसमें गन फाइट, बाइक चेसिंग से लेकर अंडरवाटर स्टंट सभी शामिल है। कुल मिलाकर फिल्म में किसी भी तरह के एक्शन को छोड़ा नहीं गया है।

फिल्म में डायलॉग से ज्यादा स्टंट हैं। यह काफी अच्छा आइडिया उन लोगों के लिए हो सकता है जो स्टंट के शौकीन हों। ट्रिपल एक्स अपने जन्म को नहीं छुपाता है। 2002 में इस सीरिज की पहली फिल्म आई थी। इसमें भी विन हर चीज को अपने हाथों में लेते हुए दिखाई देंगे। गैजेट्स पर ज्यादा विश्वास ना करते हुए वो अपने बल से सबकुछ करेंगे। सरकार की तरफ से मिली टीम को वो नकार देते हैं। इसके बाद खुद अपनी टीम को ढूंढने निकल पड़ते हैं। उनकी टीम में शामिल होने वाले सदस्य कोई चर्चित चेहरा या नाम वाले नहीं हैं। इन्हें किस तरह वो अपनी टीम में शामिल करते हैं और दुश्मनों से दुनिया को बचाते हैं यही है फिल्म की कहानी। इन सब के बीच दर्शकों को मार-धाड़, प्यार-रोमांस और एक्शन का तड़का देखने को मिलेगा।