Sultan movie director: अली अब्बास जफर
Sultan movie cast: सलमान खान, अनुष्का शर्मा, रनदीप हुडा, अमित साध
Sultan Movie सलमान खान की एक और ऐसी फिल्म है, जिसमें वे बॉलीवुड के अखाड़े में अपने प्रतिद्वंद्वियों पर भारी पड़ते दिखते हैं। यह फिल्म सलमान को न सिर्फ बॉक्स आफिस पर कब्जा जमाने में, बल्कि दर्शकों के दिल में अपनी अलग जगह बनाने में भी मदद करेगी। ‘सुल्तान’ एक पहलवान के साथ-साथ सलमान की खुद की छवि निर्माण की कहानी है। हाल फिलहाल में जितनी फिल्में आई हैं, उसमें सलमान ही सलमान छाए होते हैं। `सुल्तान’ भी उसी तरह की फिल्म है। हालांकि थोड़ा सा फर्क भी है। इस फिल्म की हीरोइन अनुष्का शर्मा को भी अपनी काबिलियत साबित करने का मौका मिला है। वो सिर्फ दिखावे की चीज बनके नही रह गई हैं जैसा कि सलमान खान की अधिकतर फिल्मों में होता है। अनुष्का भी पहलवान बनी हैं और उनका किरदार बेहद सशक्त है।
READ ALSO: Sultan फिल्म से सलमान खान के 10 दमदार डायलॉग्स
कहानी यह है कि हरियाणा के गांव का रहने वाला सुल्तान (सलमान खान) गांव में अपनी जिंदगी बिता रहा है। मिक्स मार्शल आर्ट्स के व्यवसाय में लगे एक कारोबारी आकाश ओबेरॉय (अमित साध) का धंधा चौपट हो रहा है। उसका पिता उसे सलाह देता है कि अगर सुल्तान उसके साथ आ जाए तो उसका धंधा फिर से चमक सकता है। आकाश सुल्तान से मिलने उसके गांव जाता है। सुल्तान मनमौजी है। वह ओबेराय के प्रस्ताव को शुरू में स्वीकार नहीं करता। फिर सामने आती है सुल्तान की बीती जिंदगी की कहानी, जिसमें प्रेम है, खुशी है और गम भी। सुल्तान और आरफा (अनुष्का शर्मा) की कहानी। आरफा भी एक पहलवान है और सुल्तान उसका दीवाना है। ये प्रेम परवान चढ़ता है। शादी होती है और मनमुटाव भी होता है। फिर उसकी जिंदगी कई तरह के उथल-पुथल से गुजरती है। नए मिले मौके से क्या सुल्तान अपनी बुलंदी दोबारा से हासिल कर सकेगा? इसी सवाल के सहारे सुल्तान की कहानी आगे बढ़ती है।
READ ALSO: Video: Sultan देखने के बाद सलमान खान की तारीफ करते नहीं थक रहे दर्शक
किरदार हरियाणवी लहजे में बात करते हैं। गाने दमदार हैं। `जग घूमया थारे जैसा ना कोई’ और `बेबी को’ जैसे गाने पहले से ही हिट हो चुके हैं। फिल्म में विदेशी लोकेशन भी हैं। रनदीप हुडा वैसे हरियाणी पृष्ठभूमि के हैं पर इस फिल्म में वे मिक्स मार्शल आर्ट्स के ट्रेनर बने हैं।
READ ALSO: सक्सेस रेट में शाहरुख, आमिर से पीछे रहकर भी कमाई में आगे हैं Sultan सलमान
पिछले कुछ बरसों से सलमान की फिल्में ईद के मौके पर रिलीज होती रही हैं। पिछले साल `बंजरगी भाईजान’ और इस बार `सुल्तान’। हालांकि `सुल्तान’ ईद के एक दिन पहले ही आ गई। खैर, ये सब तो तकनीकी बाते हैं। असल बात तो ये है कि सलमान का जादू बरकरार है। और दूसरी बड़ी बात ये कि `सुल्तान’ भारतीय कुश्ती को और ज्यादा लोकप्रिय बना सकती है। देश में क्रिकेट, हॉकी के अलावा मुक्केबाजी पर फिल्में बनीं और वे लोकप्रिय हुईं। शायद `सुल्तान’ के बाद अब कुश्ती की बारी है। सिर्फ पुरुषों की कुश्ती नहीं, बल्कि महिला कुश्ती भी। सीमित अर्थों में ही सही, `सुल्तान’ महिला कुश्ती के लिए एक शुभ संकेत है। हरियाणा में महिला पहलवानों की अच्छी संख्या है, लेकिन इस फिल्म के बाद शायद पूरे देश में महिलाओं का कुश्ती में आना बढ़े।
READ ALSO: Sultan के सलमान की पांच अनसुनी बातें जानिए