Laal Kaptaan Movie Review and Rating: क्या सैफ अली खान का कैरियर अब ढलान पर है? लगता तो यही है क्योंकि `सेक्रेड गेम्स’ के दूसरे सीजन में वे जम नहीं पाए और काफी वक्त से उनकी फिल्में भी पिटीं ही हैं। उनकी नई फिल्म `लाल कप्तान’ भी पकाऊ और थकाऊ है। इसमें सैफ गोसांई नाम के (हालांकि गोसांई कोई नाम नहीं है, हर साधु को गोसांई कह सकते हैं) नागा साधु बने हैं जो प्रतिशोध लेने निकला है। रहमत खान (मानव विज) नाम के शख्स से। फिल्म की कहानी अठारहवीं सदी के भारत पर केंद्रित है। बक्सर के युद्ध के समय की।
इसलिए कह सकते हैं कि ये एक पीरियड फिल्म है। जिस क्षेत्र की कहानी है वो है भारत का बुंदेलखड। क्या गोसाईं बदला ले पाएगा? लेकिन बदला किस बात? क्या उस समय चल रहे युद्धों को लेकर कोई हिसाब किताब चुकाना है या और कोई मामला है? गोसांई रहमत खान को खोजने निकला है। ये खोज आसान नहीं है। कई तरह की पेचीदगियां हैं। क्या गोसाईं अपने मकसद में कामयाब होगा। रहमत खान और गोसाईं- दोनों खूंखार हैं। दोनो खून के प्यासे। हिंसक।
इसलिए कई जगहों पर अच्छे और बुरे का फर्क मिट जाता है। ये भी कहने की जरूरत नहीं रह जाती कि फिल्म में सैफ या दूसरे कलाकारों से ज्यादा असफलता इसके निर्देशन नवदीप सिंह की है जो कहानी को ठीक से समेट नहीं पाते। सोनाक्षी सिन्हा ने फिल्म मे आइटम सौंग किया है। वो भी बेमतलब का है।
Laal Kaptaan Star Cast: सैफ अली खान, दीपक डोब्रियाल, मानव विज,जोया हसन
Laal Kaptaan Star and Ratings: 2 स्टार्स
Laal Kaptaan Director: नवदीप सिंह