Jalebi Movie Review: रेहा चक्रवर्ती और वरुण मित्रा की फिल्म ‘जलेबी’ 12 अक्टूबर को सिनेमाघरों में आ चुकी है। महेश भट्ट और विशेष फिल्म्स की इस पेशकश को पुष्पदीप भारद्वाज ने डायरेक्ट किया है। फिल्म को साक्षी भट्ट के साथ मुकेश भट्ट ने प्रोड्यूस किया है। इससे पहले भी रेहा चक्रवर्ती कई फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। ‘मेरे डैड की मारूती’ और ‘हाफ गर्लफ्रेंड’ जैसे फिल्मों में काम करने के बाद अब एक्ट्रेस जलेबी में मेन रोल में है। इसके अलावा फिल्म में मेन लीड में रेहा के अपोजिट वरुण मित्रा हैं। वरुण इस फिल्म से अपने करियर की शुरुआत कर रहे हैं।
फिल्म की कहानी इन दोनों किरदारों के इर्द-गिर्द घूमती है। पुरानी दिल्ली की गलियों में घूमने आई लड़की को उसके टूरिस्ट गाइड से प्यार हो जाता है। लड़की नादानी और बचपने से भरी हुई है। लड़के के प्यार में वह कब गिर जाती है वह खुद नहीं जानती। ऐसे में वह लड़के को शादी के लिए प्रपोज करती है। लड़का भी उससे प्यार करता है और उससे शादी के लिए राजी हो जाता है। दिल्ली का रहने वाला ये लड़का अपने परिवार से बेहद प्यार करता है। ऐसे में वह अपनी फैमली में अपनी पत्नी की एंट्री कराता है। लड़की हाईफाई किस्म की है, उसे परिवार में एडजेस्ट करने में पहले तो शुरुवाती तौर पर कुछ समस्याएं आती हैं। लेकिन बाद में धीरे-धीरे सब ठीक हो जाता है। फिर एक दिन लड़की को उसकी जॉब के लिए बहुत अच्छा ऑफर आता है। वह लड़के से कहती है कि वह इस पुरानी हवेली से बाहर निकलना चाहती है। लड़के को घरवालों से दूर जाना गवारा नहीं है। ऐसे में दोनों इस मोड़ पर आकर अलग होने का फैसला लेते हैं। कहानी में ट्विस्ट तब आता है जब लंबे समय के बाद एक दिन इन दोनों की मुलाकात एक चलती ट्रेन में होती है। लड़की को इस दौरान पता चलता है कि लड़के की शादी हो गई है। लेकिन कहानी यहीं खत्म नहीं होती, इसके अलावा दर्शकों के लिए फिल्म में एक और ट्विस्ट है जो उनका सिनेमाघरों में इंतजार कर रहा है।
Jalebi मूवी स्टार कास्ट: रेहा चक्रवर्ती और वरुण मित्रा
Jalebi मूवी डायरेक्टर: पुष्पदीप भारद्वाज
Jalebi मूवी रेटिंग्स: 1.5
