Bhavesh Joshi Superhero Movie Review: 1 जून को सोनम कपूर, करीना कपूर, शिखा और स्वरा भास्कर की फिल्म वीरे दी वेडिंग के आगे सोनम के भाई हर्षवर्धन कपूर की फिल्म ‘भावेश जोशी’ रिलीज हुई है। हर्षवर्धन कपूर और उनकी फिल्म के लिए वाकई एक बहुत बड़ा चैलेंज है कि उनकी फिल्म करीना कपूर और सोनम कपूर जैसी नामी एक्ट्रेस और उनकी मोस्ट अवेडेट फिल्म ‘वीरे दी वेडिंग’ के साथ रिलीज हो रही है।

फिल्म भावेश जोशी में हर्षवर्धन एक ऐसे सुपरहीरो का किरदार निभार रहे हैं जो ‘हीरो’ पैदा नहीं होता बल्कि ‘हीरो’ बनता है। फिल्म की कहानी वॉटर स्कैम और इसके अलावा बाकी करप्शन पर आधारित है। इस करप्शन का भंडाफोड करने के लिए भानेश नाम का लड़का कागज का मास्क पहन कर जानकारियां जुटाता है। इसके बाद लोगों को जागरूक करता है।

लेकिन करप्शन करने वालों को उनका ये पर्दाफाश का गेम पसंद नहीं आता। इसके बाद करप्ट लोग मास्क के पीछे छिपे सुपरहीरो को ढूंढ निकालते हैं। भावेश के बारे में सब जानने के बाद करप्शन के पुजारी उसे खूब पीटते हैं। लेकिन भावेश हार नहीं मानता। वह अपना नकली मास्क उतार फेंकता है और सबके सामने आकर दुश्मनों की वाट लगाता है। मोटवानी, अनुराग कश्यप और अभय ने मिलकर फिल्म को लिखा है। फिल्म में संगीत अमित त्रिवेदी ने दिया है। फिल्म को प्रोड्यूस इरोज इंटरनेशनल, रिलाइंस एंटरटेनमेंट, विकास बहल, मधु और अनुराग कश्यप ने किया है।

Bhavesh Joshi Superhero मूवी कास्ट: हर्षवर्धन कपूर, निशिकांत कामट, प्रियांशू
Bhavesh Joshi Superhero डायरेक्टर: विक्रमादित्य मोटवानी
Bhavesh Joshi Superhero Joshi रेटिंग: 2 स्टार

https://www.jansatta.com/entertainment/