Arjun Patiala Movie Review and Rating: ये एक कॉमेडी फिल्म है और स्टैंट अप-कॉमेडी स्टाइल में दर्शकों को हंसाती है। दिलजीत दोसांझ ने इसमें अर्जुन पाटियाला नाम के पुलिस वाले का किरदार निभाया। नाम से शायद शक हो कि इसका पाटियाला पैग से कोई रिश्ता हो। ये शक बेबुनियाद नहीं है क्योंकि अर्जुन पाटियाला ड्रिक का बड़ा शौकीन है। खूप पीता है। वो एक प्रेमी किस्म का जीव भी है। पर साथ ही एक ऐसा पुलिसवाला है जिसके पास अपराध की कुछ समस्याओं को सुलझाने के लिए कुछ नायाब किस्म के तरीके हैं जो सफल भी होते हैं। समझ लीजिए कि बड़ा मस्तमौला है।
पुलिस में उसका सहयोगी ओनिडा सिंह (वरुण शर्मा) है। वो भी मस्त बंदा है। वो भी प्रेमी किस्म का है लेकिन असफल प्रेमी। फिल्म में तीसरी बड़ी किरदार है रितु रंधवा (कीर्ति सेनन) जो पत्रकार है। क्राइम रिपोर्टर। अर्जुन पाटियाला का दिल रितु रंधवा पर आ जाता है पर क्या उसका टांका उससे भिड़ सकेगा? पर निर्देशक कोई रोमांटिक कहानी तो दिखा नहीं रहा है इसलिए इस प्रेम प्रसंग में हंसी के फव्वारे अधिक छूटते हैं और रोमांस कम है।
सीमा पाहवा ने इसमें महिला नेता और विधायक का किरदार निभाया है जिसके शहर के लोक प्रॉपर्टी मक्कड़ कहते हैं। चूंकि फिल्म की कहानी पंजाब आधारित है इसलिए पंजाबीपन भी इसमें है। पर किसी तरह के दोहरे अर्थ वाले संवाद इसमें नहीं हैं। पंजाबी कॉमेडी में फूहड़ता का खतरा होता लेकिन ये एक साथ-सुथरी हास्य फिल्म है। लेकिन एक कहानी के रूप में आगे चलकर लचर हो जाती है इसलिए सिर्फ हंसा के रह जाती है और दिल को नहीं छूती। फिल्म में सनी लिओने का एक आइटम नंबर भी है। बेशक ये पुराना फिल्मी फार्मूला है जो अब उतना कारगर नहीं रहा।

