वैदिक ज्योतिष के अनुसार जब भी कोई ग्रह राशि परिवर्तन या वक्री होता है। तो इसका सीधा प्रभाव मानव जीवन पर पड़ता है। आपको बता दें कि जून महीने की शुरुआत में ग्रहों के राजकुमार बुध ग्रह 3 जून को मार्गी हुए हैं, तो वहीं कर्मफल दाता शनि देव 5 जून को कुंभ राशि में वक्री हुए हैं और वह 12 जुलाई को मकर राशि में वक्री होने जा रहे हैं। इन दोनों ग्रहों की चाल का प्रभाव सभी राशियों पर पड़ेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसीं हैं जिनको इस दौरान करियर में तरक्की और जॉब में प्रमोशन मिल सकता है। आइए जानते हैं ये किन राशि के लोग हैं।
मेष राशि: आप लोगों को शनि और बुध की चाल में परिवर्तन होना शुभ साबित हो सकता है। क्योंकि शनि देव आपके 11वें भाव में वक्री हुए हैं। जिसे इनकम और लाभ का स्थान कहा जाता है। इसलिए आप लोगों को नई जॉब का प्रस्ताव आ सकता है। या फिर आप लोगों का प्रमोशन और अप्रेजल हो सकता है। व्यापार में भी अच्छे मुनाफे के योग हैं। साथ ही व्यापार में नए- नए स्त्रोत से धन की प्राप्ति हो सकती है।
वृष राशि: आप लोगों के लिए बुध और शनि की चाल का अनुकूल परिवर्तन पड़ेगा। शनि देव आप लोगों के दशम भाव में वक्री हुए हैं, जिसे कर्मक्षेत्र और जॉब का स्थान कहते हैं। इसलिए आप लोगों को नई नौकरी का प्रस्ताव आ सकता है। साथ ही आप लोगों को प्रमोशन और इंक्रीमेंट हो सकता है। साथ ही कार्यस्थल पर आपको बॉस और वरिष्ठजनों का सहयोग प्राप्त हो सकता है। आप लोग इस दौरान एक ओपल रत्न धारण कर सकते हैं जो आपके लिए शुभ फलदायी साबित होगा।
मिथुन राशि: आप लोगों के जीवन पर शनि और बुध की चाल का अनुकूल असर पड़ेगा। कारोबार में सफलता प्राप्त होने की उम्मीद है। क्योंकि आपकी राशि से शनि देव नवम स्थान में वक्री हुए हैं। जिसे भाग्य का भाव कहा जाता है। इसलिए इस दौरान आपको किस्मत का पूरा साथ मिलेगा। आप इस दौरान कोई प्रतियोगी परीक्षा पास कर सकते हैं। साथ ही अगर आप जॉब कर रहे हैं तो आपकी पदोन्नती हो सकती है। वहीं आपके राशि स्वामी खुद बुध देव हैं। इसलिए आप लोगों को यह बुध देव का मार्गी होना लाभप्रद साबित हो सकता है।