Conjunction Of Saturn And Venus 2024: वैदिक ज्योतिष अनुसार शनि देव को आयु, कर्म, खनिज, लोहा और ऑयल का कारक माना जाता है। वहीं शुक्र ग्रह को वैभव, सुख, धन, वैवाहिक जीवन और लग्जरी का कारक माना जाता है। आपको बता दें कि 29 मार्च को शनि और शुक्र ग्रह की युति बनने जा रही है। यह युति लगभग 30 साल बाद मीन राशि में बनने जा रही है। जिससे कुछ राशियों के अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं। साथ ही साथ ही इन लोगों को मान- सम्मान और प्रतिष्ठा की प्राप्ति हो सकती है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…
वृष राशि (Taurus Zodiac)
आप लोगों के लिए शुक्र और शनि की युति सकारात्मक साबित हो सकता है। क्योंकि यह संयोग आपकी गोचर कुंडली से 11वें भाव पर बनेगा। इसलिए इस दौरान आपकी आय में वृद्धि हो सकती है। साथ ही कार्य-व्यापार में भी प्रगति होगी। अगर आप इस दौरान कोई नया व्यापार शुरू करना चाहते हैं तो उस दृष्टि से भी यह युति शुभ रहेगी। वहीं आपको अभी या पुराने निवेश से लाभ हो सकता है। करियर में प्रमोशन या नए प्रोजेक्ट्स की शुरुआत हो सकती है। वहीं इस समय मान-सम्मान में वृद्धि होगी। कारोबार में उन्नति के योग बनेंगे।
मिथुन राशि (Mithun Zodiac)
आप लोगों के लिए शुक्र और शनि की युति नौकरी और कारोबार के लिहाज से शुभ सिद्ध हो सकती है। इसलिए इस समय करियर में तरक्की और कारोबार में मुनाफा के योग बन रहे हैं। इस समय आपके द्वारा किए गए प्रयासों को उचित पहचान मिलेगी, जिससे आपको एक उच्च स्थान हासिल होगा। जीवन के कई क्षेत्रों में सफलता के संकेत हैं। साथ ही नौकरीपेशा लोगों की पदोन्नति हो सकती है। वहीं इस समय बेरोजगार लोगों को नौकरी मिल सकती है।
धनु राशि (Dhanu Zodiac)
शनि और शुक्र ग्रह का संयोग धनु राशि के लोगों को लाभप्रद साबित हो सकता है। क्योंकि यह संयोग आपकी राशि से चतुर्थ भाव पर बनने जा रही है। इसलिए इस समय आप कोई लग्जरी आयटम हो सकती है। वहीं इस समय आपको वाहन और प्रापर्टी की प्राप्ति हो सकती है। वहीं इस समय धन वृद्धि के खास योग बन सकते हैं। आर्थिक स्थिति में सुधार हो सकता है। व्यापारियों के लिए समय अच्छा रहेगा। व्यापार को बढ़ाने का सोचेंगे। साथ ही इस समय आपके माता और ससुरालीजनों के साथ संबंध अच्छे रहेंगे।