Conjunction Of Saturn And Venus 2024: वैदिक ज्योतिष अनुसार इस समय धन के दाता शुक्र ग्रह मीन राशि में संचरण कर रहे हैं, जहां उन्होंने मालव्य राजयोग का निर्माण किया है। वहीं आपको बता दें कि शनि देव मार्च में मीन राशि में संचरण करेंगे। जिससे शुक्र और शनि का मीन राशि में संयोग बनेगा। यह संयोग मीन राशि में 30 साल बाद बनेगा। जिससे कुछ राशियों का गोल्डन टाइम शुरू हो सकता है। साथ ही साथ ही इन लोगों को मान- सम्मान और प्रतिष्ठा की प्राप्ति हो सकती है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

मिथुन राशि (Mithun Zodiac)

आप लोगों के लिए शुक्र और शनि का संयोग लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह संयोग आपकी राशि से करियर और कारोबार के स्थान पर बनने जा रहा है। इसलिए इस दौरान करियर में तरक्की और कारोबार में मुनाफा हो सकता है। समाज में मान और सम्मान बढ़ेगा। धन वृद्धि के योग हैं। वहीं नौकरीपेशा लोगों कार्यस्थल पर कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है। साथ ही इस समय जूनियर और सीनियर का सहयोग प्राप्त हो सकता है। वहीं इस समय व्यापारियों को नए ऑर्डर मिल सकते हैं, जिससे अच्छा लाभ हो सकता है। 

धनु राशि (Dhanu Zodiac)

शुक्र और शनि देव की युति धनु राशि के जातकों को शुभ फलदायी साबित हो सकती है। क्योंकि यह युति आपकी राशि से चतुर्थ भाव पर बनने जा रही है। इसलिए इस समय आपकी सुख- सुविधाओं में वृद्धि होगी। साथ ही यह समय आपकी सभी भौतिक इच्छाओं की पूर्ति के लिए विशेष रूप से फलदायी रहने वाला है। यदि आपके अपने मामा पक्ष के लोगों से रिश्ते बेहतर होंगे। वहीं इस सय आप कोई वाहन और प्रापर्टी खरीद सकते हैं। साथ ही इस समय घर-संपत्ति में वृद्धि के योग बन रहे हैं। वाहन खरीद सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों के लिए समय अच्छा है।

वृष राशि (Taurus Zodiac)

आप लोगों के लिए शुक्र और शनि का संयोग लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह संयोग आपकी राशि से इनकम और लाभ भाव पर बनेगा। इसलिए इस समय आपको काम- कारोबार में विशेष तरक्की मिल सकती है। साथ ही कार्य-व्यापार में भी प्रगति होगी। अगर आप इस दौरान कोई नया व्यापार शुरू करना चाहते हैं तो उस दृष्टि से भी यह युति शुभ रहेगी। वहीं आय के नए- नए सोर्स बन सकते हैं। आत्मविश्वास बढ़ा-चढ़ा रहेगा। जातकों के लिए समय अनुकूल है। खर्चों में बढ़ोतरी होगी लेकिन साथ-साथ आय वृद्धि के योग भी बनेंगे। मकान या वाहन खरीदने की योजना फलदायी रहेगी। वहीं इस दौरान आपके निवेश से लाभ होगा। साथ ही आपको संतान से जुड़ा कोई शुभ समाचार मिल सकता है। 

यह भी पढ़ें…

मेष राशि का वर्षफल 2025
वृष राशि का वर्षफल 2025
मिथुन राशि का वर्षफल 2025कर्क राशि का वर्षफल 2025
सिंह राशि का वर्षफल 2025
कन्या राशि का वर्षफल 2025
तुला राशि का वर्षफल 2025वृश्चिक राशि का वर्षफल 2025
धनु राशि का वर्षफल 2025मकर राशि का वर्षफल 2025
कुंभ राशि का वर्षफल 2025मीन राशि का वर्षफल 2025