Conjunction Of Budh And Guru 2025: वैदिक पंचांग मुताबिक ग्रह एक निश्चित अंतराल पर गोचर करके मित्र और शत्रु ग्रह के साथ युति का निर्माण करते हैं। जिसका प्रभाव पूरी पृथ्वी पर पड़ता है। आपको बता दें कि जून में बुध और गुरु ग्रह की युति बनने जा रही है। ये युति लगभग 12 साल बाद मिथुन राशि में बनेगी। ऐसे में कुछ राशियों की किस्मत पलट सकती है। साथ ही इन राशियों को हर क्षेत्र में सफलता मिल सकती है। वहीं इन लोगों को फंसा हुआ धन मिल सकता है। साथ ही जीवनसाथी की तरक्की हो सकती है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…
सिंह राशि (Leo Zodiac)
आप लोगों के लिए बुध और गुरु की युति लाभप्रद सिद्ध हो सकता है क्योंकि यह युति आपकी राशि से इनकम और लाभ स्थान पर बनने जा रही है। इसलिए इस समय आपकी आय में जबरदस्त इजाफा हो सकता है। साथ ही नौकरी में प्रमोशन के योग बन रहे हैं और आपके कार्यों की सराहना होगी। व्यापारियों को अच्छा मुनाफा होगा। नए व्यावसायिक संबंध स्थापित होंगे। आय के नए स्रोत खुलेंगे, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। वहीं इस समय आपको निवेश से लाभ के योग बनेंगे। साथ ही इस समय आपकी इच्छाओं की पूर्ति होगी।
कन्या राशि (Kanya Zodiac)
बुध और गुरु का संयोग कन्या राशि के जातकों को शुभ फलदायी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह युति आपकी राशि से कर्म भाव पर बनेगी। इसलिए इस समय आपको काम- कारोबार में तरक्की मिल सकती है। साथ ही इस समय बेरोजगार लोगों को नौकरी मिल सकती है। वहीं इस दौरान जीवन में सुख-सुविधाएं बढ़ेंगी, कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान और पदोन्नति के अवसर प्राप्त होंगे। साथ ही इस समय व्यापारियों को अच्छा धनलाभ हो सकता है। वहीं कारोबार का विस्तार हो सकता है। वहीं इस समय आपके पिता के साथ संबंध अच्छे रहेंगे।
मीन राशि (Meen Zodiac)
गुरु और बुध का संयोग मीन राशि के लोगों को फायदेमंद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह संयोग आपकी राशि से प्रापर्टी और सुख भाव पर बनने जा रहा है। इसलिए इस दौरान आपकी सुख- सुविधाओं में वृद्धि होगी। वहीं इस समय आप कोई वाहन या प्रापर्टी खरीद सकते हैं। वहीं इस समय आपके माता और ससुरालीजनों के साथ संबंध मजबूत होंगे। यह समय नए कार्यों की शुरुआत के लिए उत्तम है। रुका हुआ धन वापस मिलने की संभावना है। साथ ही जो लोग रियल स्टेट, प्रापर्टी, जमीन- जायदाद से जुड़ा काम- कारोबार करते हैं तो उनको लाभ हो सकता है।