Dream Interpretation: सपनों के विज्ञान यानि की स्वप्न शास्त्र के मुताबिक जो सपने हम सोते हुए देखते हैं, वे हमें भविष्य के बारे में कई संकेत देते हैं। कई बार हम सपनों में ऐसी चीजें देखते हैं, जो हमारे दिमाग को काफी परेशान करती हैं। तो कुछ सपने ऐसे होते हैं जो हमें आंतरिक खुशी या तृप्ति देते हैं। आमतौर पर हमें वही सपने (What are the 7 most common dreams?) याद रहते हैं, जो बहुत डरावने या बहुत सुखद होते हैं। दुनिया में हर इंसान कभी न कभी कुछ न कुछ सपने जरूर देखता है। सपनों में कभी दुख होता है तो कभी सुख। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि इन सभी सपनों का असल में क्या मतलब (How can I find out what a dream means?) होता है। तो आइए जानें कि आपके सपने क्या कहते हैं?

सपने में मोर देखने का मतलब

मोर देखना शुभ संकेत है; क्योंकि भगवान कृष्ण को मोर बहुत प्रिय है और वे उसके पंखों को अपने माथे पर लगाते थे। सपने में मोर पंख देखने का मतलब है कि आप पर जल्द ही दैवीय कृपा बरसेगी। आपके रुके हुए काम पूरे होंगे।

सपने में कौवा देखने का मतलब

अगर आपके ऊपर आर्थिक संकट चल रहा है और सपने (Dreams Dictionary) में कौवा पूर्व से पश्चिम की ओर उड़ता हुआ दिखाई दे तो समझ जाइए कि आपको जल्द ही कहीं से धन की प्राप्ति होने वाली है। साथ ही अगर किसी छात्र को कौवा दिखाई देता है तो यह परीक्षा में सफलता का संकेत देता है।

सपने में हंस देखने का मतलब

अगर आपको सपने में हंस दिखाई दे तो यह एक शुभ संकेत माना जाना चाहिए। माना जाता है कि अगर सपने में हंस दिखाई दे तो यह आपके भाग्य का संकेत देता है। इसलिए अगर आप सपने में हंस देखते हैं तो आपको समझ लेना चाहिए कि कुछ अच्छा या आपके मन के अनुसार होने वाला है।

सपने में भगवान को देखने का अर्थ

अगर आपको सपने में अपनी मूर्ति दिखाई दे तो इसे शुभ संकेत के रूप में लें। इस सपने का अर्थ (Dream Interpretation & Dream Analysis) है कि आपकी कोई बड़ी चिंता या जीवन से जुड़ी बड़ी समस्या का समाधान होने वाला है। आप जल्द ही चिंतामुक्त हो जाएंगे।

सपने में पीली किताब मिलने का मतलब

अगर आपको सपने में सोते समय कोई किताब आपको दी जाती हुई दिखाई दे या फिर आपको कहीं पीली किताब दिखाई दे तो इसे अपने भाग्य का संकेत समझें। इस सपने का अर्थ है कि आपको अपने प्रयासों में पूर्ण सफलता मिलने की संभावना है।

सपने में शव यात्रा देखने का मतलब

स्वप्न शास्त्र के मुताबिक बहुत से लोग नींद के दौरान एक अंतिम संस्कार (Seeing dead bodies in dream) के जुलूस का सपना देखते समय बहुत डर जाते हैं। कुछ लोग सपने में शवयात्रा देखना अशुभ मानते हैं। हालांकि स्वप्न विज्ञान में सपने में देखा हुआ शव बहुत ही शुभ माना जाता है।

सपने में समुद्र या बाढ़ देखने का मतलब

समुद्र, बाढ़ या गंदा पानी देखना शुभ नहीं माना जाता है। ऐसा सपना देखने के बाद व्यक्ति को बहुत सावधानी से जीवन जीना चाहिए और अपनी वाणी और व्यवहार पर नियंत्रण रखना चाहिए।

सपने में जंगल देखने का मतलब

सपने में जंगल देखना शुभ माना जाता है। खासकर अगर जंगल हरा-भरा है तो यह भविष्य में सफलता और आर्थिक लाभ का संकेत देता है, लेकिन सूखे पेड़ों से भरा जंगल हमारे जीवन में कुछ अनहोनी घटनाओं का संकेत देता है।