Aaj Ka Panchang Today 21 June 2025: आषाढ़ मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि के साथ शनिवार का दिन है। पंचांग के अनुसार, एकादशी तिथि पूरे दिन रहने वाली है। आज योगिनी एकादशी का व्रत रखा जा रहा है। योगिनी एकादशी पर सर्वार्थसिद्धि के साथ-साथ कई राजयोगों का निर्माण हो रहा है। आज के दिन भगवान विष्णु के साथ मां लक्ष्मी की विधिवत पूजा करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है। इसके साथ ही सुख-संपदा की प्राप्ति होती है। पद्म पुराण के अनुसार, आज के दिन भगवान विष्णु की पूजा करने के साथ-साथ व्रत रखने से हर तरह के दुख-दर्द से निजात मिल जाती है और सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है। जानें आज का पंचांग, राहुकाल, शुभ-अशुभ समय, योगिनी एकादशी का शुभ मुहूर्त सहित अन्य जानकारी…
आज का शुभ मुहूर्त 20 जून 2025
आषाढ़ कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि सुबह 7 बजकर 19 मिनट से लेकर 22 जून को तड़के 04 बजकर 27 मिनट तक है।
यायिजय योग- शाम 07.51 बजे से शुरू होकर 22 जून के प्रात: 04.28 बजे तक
अश्विन नक्षत्र- शाम 07.50 बजे तक
अभिजीत मुहूर्त- सुबह 11:55 बजे से 12:51 बजे तक
अमृत काल – दोपहर 01:43 से 03:11 तक
ब्रह्म मुहूर्त – सुबह 04:10 से 04:58 तक
आज का व्रत- योगिनी एकादशी
आषाढ़ मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी को योगिनी एकादशी का व्रत रखा जा रहा है। आज के दिन कई शुभ योगों का भी निर्माण हो रहा है।
आज का अशुभ समय 21 जून 2025
राहुकाल –सुबह 9:07 से सुबह 10:48 बजे तक
यम गण्ड – दोपहर 2:09 से 3:49 बजे तक
कुलिक – सुबह 5:46 से 7:26 बजे तक
दुर्मुहूर्त – सुबह 07:33 से 08:27 बजे तक
वर्ज्यम् – शाम 04:09 05:37 बजे तक, सुबह 04:33 से सुबह 06:00 बजे तक
सूर्योदय-सूर्यास्त का समय
सूर्योदय- सुबह 5: 46
सूर्यास्त- शाम 7:11
चंद्रोदय और चंद्रास्त का समय
चंद्रोदय- 21 जून प्रात: 1:42
चंद्रोस्त- 21 जून दोपहर 3 बजे
जून माह के तीसरे सप्ताह सूर्य राशि परिवर्तन करके मिथुन राशि में प्रवेश कर जाएंगे, जिससे बुधादित्य और गुरु आदित्य योग का निर्माण करेंगे। इसके अलावा अन्य ग्रहों की बात करें, तो मंगल-केतु सिंह राशि, शनि मीन, राहु कुंभ, शुक्र मेष राशि में विराजमान होंगे। ऐसे में 12 राशियों के जीवन में किसी न किसी तरह से प्रभाव देखने को मिलने वाला है। टैरो गुरु मधु कोटिया के अनुसार, टैरो के मुताबिक ये सप्ताह कुछ राशियों का खास हो सकता है। जानें साप्ताहिक टैरो राशिफल